तलाकशुदा शख्स से शादी कर नर्क बन गई थी करिश्मा कपूर की जिंदगी, नहीं बख्शा था देवर-सास ने भी

Published : Jun 25, 2022, 08:02 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) आज यानी 25 जून को अपना 48 वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1974 को मुंबई में कपूर खानदान में हुआ था। वे गुजरे जमाने के एक्टर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) और बबिता (Babita) की बेटी है। करिश्मा ने यूं तो अपने करियर में बेशुमार फिल्में की और बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, लेकिन बात उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो खुशहाल नहीं रही। पहले अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से उनका रिश्ता टूटा और फिर उन्होंने दिल्ली के तलाकशुदा बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur) से शादी की। हालांकि, इस शादी ने उनकी जीवन नर्क बना दिया था। पति ने तो प्रताड़ित किया ही साथ में सास और देवर ने भी जीना मुश्किल कर दिया। ससुरालवालों के अत्याचार काफी समय तक सहने के बाद आखिरकार उन्होंने पति से तलाक ले लिया। नीचे पढ़ें करिश्मा कपूर को किस से ससुरालवालों ने प्रताड़ित किया...

PREV
16
तलाकशुदा शख्स से शादी कर नर्क बन गई थी करिश्मा कपूर की जिंदगी, नहीं बख्शा था देवर-सास ने भी

करिश्मा कपूर का अभिषेक बच्चन से रिश्ता टूटने के बाद अचानक खबर आई कि उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन से शादी कर ली। कपूर खानदान ने अपनी लाडली की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
 

26

करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे संजय कपूर के साथ हनीमून पर गई थी तो उनके पति ने उनका ही सौदा अपने दोस्तों के साथ कर दिया था। उनके साथ सोने को मजबूर किया था।

36

करिश्मा कपूर ने यह भी बताया था कि उनके पति अपने छोटे भाई के द्वारा उनपर नजर रखते थे। इसकी वजह थी उन्हें उनपर शक था। कभी-कभी संजय उनके साथ मारपीट भी करते थे।

46

इतना ही नहीं करिश्मा कपूर यह भी बताया था कि उनकी सास उन्हें काफी परेशान करती थी। जब वे प्रेग्नेंट थी उस दौरान भी वे उन्हें प्रताड़ित करती थी और टाइट कपड़े पहनने को मजबूर करती थी। 

56

बता दें कि करिश्मा कपूर ने 2003 में शादी की थी और करीब 5-6 साल बाद वे पति से अलग हो गई थी। उन्होंने सुसरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर 2012 में अलग होने का फैसला लिया। उनका तलाक 2016 में फाइल हुआ था। 

66

करिश्मा कपूर ने फिल्म प्रेम कैदी से डेब्यू किया था। उनके पहले हीरो हरिश कुमार थे। इसके बाद उन्होंने राजा बाबू, कुली नं. वन, हीरो नं. वन, जीत, अंदाज अपना अपना, राजा हिन्दुस्तानी, हम साथ साथ है, रिश्ता, दिल तो पागल है, अनाड़ी, जुड़वा, बीवी नं. वन, दुल्हन हम ले जाएंगे, गोपी किशन, हसीना मान जाएगी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

 

ये भी पढ़ें
PHOTOS में देखें पत्नी-बच्चों के साथ इस आलीशान बंगले में रहते हैं संजय दत्त, खास है घर की एक दीवार

काश पापा 'शमशेरा' देखने जिंदा होते, ऋषि कपूर को याद भावुक हुए रणबीर, बताया क्या चाहते थे डैड

वो हीरोइन जिसकी वजह से आपस में भिड़ गए थे कपूर खानदान के ये बाप-बेटे, एक-दूसरे से करने लगे थे नफरत

इस गंभीर बीमारी का शिकार है कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन की पत्नी, क्या काजोल के भाई को कर रही है डेट?

ये है अक्षय कुमार की रियल बहन अलका भाटिया, जिसने 40 की उम्र में की थी 15 साल बड़े शख्स से शादी

Recommended Stories