नीली आंखें, घुंघराले बाल और प्यारी-सी मुस्कान, कभी हूबहू परी की तरह दिखती थीं करिश्मा कपूर

Published : Jun 25, 2020, 07:22 PM ISTUpdated : Jun 26, 2020, 12:05 PM IST

मुंबई। करिश्मा कपूर 46 साल की हो गई हैं। 25 जून, 1974 को उनका जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा चुके हैं। करिश्मा को उनके परिवारवाले और दोस्त प्यार से लोलो कहकर बुलाते हैं। लोलो बचपन से अपने माता-पिता की लाड़ली रही हैं। उनके दादा राजकपूर भी उन्हें बहुत प्यार करते थे। एक दौर था जब करिश्मा कपूर की नीली आंखे, घुंघराले बाल और प्यारी-सी मुस्कान को देख दर्शक फिदा हो जाते थे। हालांकि अब करिश्मा फिल्मों से करीब-करीब दूर ही हैं और अपने दोनों बच्चों की परवरिश में बिजी हैं। 

PREV
18
नीली आंखें, घुंघराले बाल और प्यारी-सी मुस्कान, कभी हूबहू परी की तरह दिखती थीं करिश्मा कपूर

करिश्मा केवल 17 साल की थीं, जब उन्होंने 1991 में डायरेक्टर के. मुरलीमोहन राव की फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म तो हिट नहीं रही, लेकिन करिश्मा की खूबसूरती और उनके काम की जमकर तारीफ हुई थी।

28

हालांकि करिश्मा कपूर को पहचान 1992 में आई फिल्म 'जिगर' से मिली। इसमें उनके साथ अजय देवगन भी थे। इसके बाद उन्होंने अनाड़ी में काम किया, जो कि सुपरहिट रही। 

38

90's में करिश्मा कपूर ने 'राजा बाबू', दुलारा, 'सुहाग', 'कुली नं.1', 'गोपी किशन', 'साजन चले ससुराल' और 'जीत' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 

48

1996 की सुपरहिट फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर का किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था।

58

इसके बाद करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। उनके दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान राज हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने संजय कपूर से तलाक ले लिया और अब अकेले ही बच्चों की परवरिश कर रही हैं। 

68

तलाक के बाद बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया गया है। वहीं करिश्मा जिस डुप्लेक्स में रहती हैं, वह उनके नाम ही है। इसके अलावा, संजय कपूर बच्चों की पढ़ाई और बाकी के खर्च उठाते हैं। हालांकि, उनसे मिलने का अधिकार संजय के पास सुरक्षित है।

78

लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं करिश्मा ने साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' के जरिए कमबैक की कोशिश की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिलहाल, वे विभिन्न मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

88

करिश्मा कपूर आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। हालांकि इसमें उनका गेस्ट अपीयरेंस ही था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories