15 की हुई करिश्मा की बेटी, मम्मी के तलाक के बाद भी पापा के है करीब, सौतेली मां ने किया विश

Published : Mar 11, 2020, 05:41 PM ISTUpdated : Mar 17, 2020, 10:18 AM IST

मुंबई. करीना कपूर की भांजी और करिश्मा कपूर की बेटी समायरा 15 साल की हो गई हैं। समायरा का जन्म 11 मार्च, 2005 को मुंबई में हुआ था। हालांकि, समायरा के मम्मी-पापा यानी करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो चुका है लेकिन फिर भी समायरा पापा के बेहद करीब है। वे अक्सर अपने भाई कियान के साथ पापा से मिलते जाती है। समायरा को सौतेली मां प्रिया सचदेवा कपूर ने बर्थडे विश किया है। बता दें कि करीना कपूर की भांजी फिलहाल अपनी पढ़ाई कर रही है।

PREV
18
15 की हुई करिश्मा की बेटी, मम्मी के तलाक के बाद भी पापा के है करीब, सौतेली मां ने किया विश
प्रिया सचदेवा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें समायरा अपने सौतेले भाई के साथ नजर आ रही है। प्रिया ने इस फोटो पर कैप्शन लिखा- Happy Birthday 🎂 to our gorgeous girl ... wow you are 15 today! You are growing into a fine and beautiful young lady... making us all so proud of you sweetheart! ❤️😘😍 we love you ❤️.
28
तलाक के बाद करिश्मा कपूर बेटी समायरा और बेटे कियान दोनों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं लेकिन अक्सर बच्चे पिता संजय कपूर से मिलने जाते रहते हैं।
38
13 जून 2016 में मुंबई के फैमिली कोर्ट ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को मंजूरी दी थी।
48
तलाक के बाद संजय ने बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया गया है तो वहीं करिश्मा को एक डुप्लेक्स दिया। बता दें कि संजय बच्चों की पढ़ाई और बाकी खर्च भी उठा रहे हैं।
58
करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। 2012 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में रहने लगी थीं।
68
संजय ने अप्रैल 2017 में प्रिया सचदेव से कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये संजय की तीसरी शादी है।
78
प्रिया सचदेवा भी तलाकशुदा है और पहली शादी से उनकी एक बेटी है। वहीं संजय से उनका एक बेटा है।
88
बता दें कि संजय कपूर की पहली पत्नी डिजाइनर नंदिता महतानी थीं, जो कभी रणबीर कपूर की भी गर्लफ्रेंड रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories