जब 'प्यार का पंचानामा' एक्टर को बाथरूम में बंद होकर करनी पड़ी थी डायरेक्टर से बात, जानें वजह

Published : Nov 22, 2020, 12:03 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के यंग और पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन आज यानी की 22 नवंबर रविवार को अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1990 में ग्वालियर में हुआ था। वो गर्ल्स फैन की फेवरेट एक्टर हैं। महज 9 साल के करियर में आज वो अच्छे मुकाम पर पहुंच गए हैं। लेकिन, उनके लिए ग्वालियर से मुंबई तक का सफर तय करना आसान नहीं था। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर एक किस्सा शेयर कर रहे हैं, जब उन्होंने डायरेक्टर से वॉशरूम पर 40 मिनट तक बात की थी। 

PREV
16
जब 'प्यार का पंचानामा' एक्टर को बाथरूम में बंद होकर करनी पड़ी थी डायरेक्टर से बात, जानें वजह

कार्तिक आर्यन ने इम्तियाज अली के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए कहा था कि जब पहली बार कार्तिक के पास इम्तियाज अली का फोन आया तो वो फिल्म 'लुका छुपी' की शूटिंग कर रहे थे। 

26

इसमें दिलचस्प बात ये है कि जब उनका फोन आया तो कार्तिक को उनसे बात करने के लिए वॉशरूम में जाना पड़ा। कार्तिक इम्तियाज की कॉल देखकर काफी शॉक्ड रह गए थे। 

36

एक्टर ने बताया था कि जब तक कॉल खत्म नहीं हो गई तब तक वो उनसे वॉशरूम में ही बात करते रहे थे। उन्होंने उनसे करीब 35-40 मिनट तक वॉशरूम में ही कॉल पर बात की थी।

46

बता दें, कार्तिक आर्यन इम्तियाज अली की 'लव आजकल' में नजर आए थे। इसमें उनके अपोजिट सैफ की बेटी सारा अली खान को देखा गया था। हालांकि, सिनेमाहॉल में ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सारा की ये तीसरी फिल्म थी। इसमें उन्होंने कार्तिक के साथ कुछ इंटीमेट सीन भी दिए थे। 

56

सारा के इस मूवी में इंटीमेट सीन के कारण उनकी सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आलोचना भी की थी। हालांकि, फिल्म में सारा और कार्तिक के बीच की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। 
 

66

इतना ही नहीं सारा अली खान ने इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ लिपलॉक भी किया था। कुल मिलाकर 'लव आजकल' में सारा का किरदार थोड़ा बोल्ड था। गौरतलब है कि इम्तियाज की इस फिल्म के पहले पार्ट में सैफ और दीपिका पादुकोण नजर आए थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories