मुंबई. कुछ दिनों में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में होगी। यूं तो शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। दोनों के परिवारवाले संभवत: सोमवार को जयपुर के लिए रवाना होने वाले हैं। कपल की शादी के फंक्शन्स 7 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल दो रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेगा। पहले दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे और 7 फेरे लेंगे। इसके बाद व्हाइट वेडिंग होगी यानी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। इसी बीच कैटरीना का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि लड़कों में उन्हें कौन सी 3 चीजें पसंद आती है। नीचे पढ़ें आखिर विक्की कौशल ने कैसे किया कैटरीना कैफ को इम्प्रेस...
वैसे तो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में 7 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी ये बात क्लियर नहीं हुई है कि मेहंदी, संगीत और शादी से जुड़ी अन्य रस्में किस होंगी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना की मेहंदी सेरेमनी की गाला नाइट के लिए करीब 400 मेहंदी के हर्बल कोन विवाह स्थल पहुंचेंगे।
29
बता दें कि जब 2018 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने शादी की थी तब कैटरीना ने भी एक इंटरव्यू में शादी करने को लेकर इच्छा जाहिर की थी।
39
कैटरीना कैफ ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो पीछे नहीं रहना चाहती। हर कोई शादी कर रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है ये मुझे पीछे छोड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हर कोई मुझसे आगे निकल रहा है।
49
इसी इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने बताया था कि वो कौन सी तीन चीजें हैं जो किसी लड़के को ऑर्डर में करना चाहिए उन्हें इम्प्रेस करने के लिए। उन्होंने जो बताया था वो वाकई मजेदार था। और बता दें कि इन्हीं तीन बातों के जरिए विक्की ने कैट को इम्प्रेस किया।
59
कैटरीना कैफ ने कहा था- लड़के को पता होना चाहिए कि आप क्या चाहते हैं। उसमें सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत ज्यादा जरूरी है और तीसरी बात कि वो अच्छा स्मैल करता हो। जब कैटरीना से पूछा गया कि 2019 में वो क्या चाहती हैं। इस पर उन्होंने कहा- ब्वॉयफ्रेंड।
69
वहीं, करन जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) में जब कैटरीना कैफ नजर आई थीं तो उन्होंने कहा था कि ऑनस्क्रीन विक्की कौशल के संग उनकी जोड़ी काफी अच्छी लगेगी। इसके बाद से ही अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी।
79
हालांकि, अब कैट-विक्की शादी करने जा रहे हैं। सूत्र का कहना है कि यह शादी बेहद शाही अंदाज में होने वाली है। इस शादी को और ज्यादा रॉयल बनाने के लिए दूल्हे राजा यानी विक्की कौशल 7 सफेद घोड़ों के रथ पर सवार होकर शादी के मंडप में ग्रैंड एंट्री लेंगे।
89
कैटरीना और विक्की अपनी शादी को रॉयल वेडिंग का लुक जरूर दे रहे हैं लेकिन कपल ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है। वे नहीं चाहते कि उनकी शादी बिन बुलाए लोग शामिल हो। उन्होंने शादी में शामिल होने वाले गेस्ट से एक कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करवाया है। इस ग्रैंड वेडिंग न तो कैमरामैन और न ही मोबाइल ले जाने की अनुमति है। गेस्ट विशेष कोड के जरिए ही शादी में शामिल हो पाएंगे।
99
रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने आज यानी 6 दिसंबर को जयपुर जाने का प्लान बनाया है। जयपुर से वे हेलीकॉप्टर से वेडिंग वेन्यू जाएंगे। कपल अपनी शादी को मीडिया की नजरों से छुपाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दोनों की शादी एकप्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद दोनों इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन रखेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।