एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवाली (Diwali 2022) की धूम हर तरफ नजर आ रही है। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक दिवाली पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, बॉलीवुड में दिवाली सेलिब्रेट करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीता रात प्रोड्यूसर रमेश तोरानी (Ramesh Taurani) ने अपने घर पर दिवाली से पहले एक लैविश पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस पार्टी बॉलीवुड सेलेब्स से महफिल सजी। दिवाली बैश में पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का हाथ थामे कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) पहुंची। इस मौके पर कपल बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रहा था। कैटरीना इस मौके पर लाल साड़ी, माथे पर बिंदी और खुले बालों में नजर आई। उनके चेहरे पर स्माइल देख कैमरामैन ने जमकर फोटोज क्लिक किए। इनके अलावा और भी कई सेलेब्स इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। नीचे देखें रमेश तोरानी की दिवाली पार्टी की शानदार 10 PHOTOS...
दिवाली बैश में कैटरीना-विक्की के अलावा शिल्पा शेट्टी, डायना पेंटी, नुसरत भरूचा, डेजी शाह सहित कई एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आई।
210
कैटरीना कैफ ने इस मौके पर पति विक्की कौशल के साथ रोमांटिक पोज दिए। इस मौके पर विक्की कौशल डार्क रंग के पजामा कुर्ता और जैकेट में नजर आए।
310
पार्टी में पहुंची एली अवराम ने फोटोग्राफर्स को देखते ही फ्लाइंग किस दिया। वहीं, पति रितेश देशमुख के साथ मस्ती के मूड में मूड में नजर आई जेनेलिया।
410
सफेद चमकदार लहंगा पहन पार्टी में पहुंची नुसरत भरूचा। वहीं, पत्नी के साथ पोज देते नजर आए रमेश तोरानी। बता दें कि तोरानी हर साल दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं।
510
पीली साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहन रकुल प्रीत सिंह ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ दिवाली बैश में पहुंची। इस मौके पर दोनों ने रोमांटिक पोज दिए।
610
सलमान खान के भाई अरबाज खान, बहन अलवीरा खान और बहनोई अतुल अग्निहोत्री इस मौके पर नजर आए। तीनों ने साथ में कैमरामैन को पोज दिए।
710
गुलाबी साड़ी और खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आई तापसी पन्नू। वहीं, पार्टी में बेटे के साथ पहुंची गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन।
810
गुलाबी लहंगा पहन दिवाली पार्टी में पहुंची डेजी शाह। वहीं, भाई शाकिब शकील और जहिर इकबाल के साथ पोज देती नजर आई हुमा कुरैशी।
910
पुलकित सम्राट पार्टी में गर्लफ्रेंड कीर्ति खरबंदा के साथ पहुंचे। वहीं, नोरा फतेही सफेद चमकदार लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आई।
1010
अनुष्का रंजन पति आदित्य शील और बहन आकांक्षा रंजन के साथ पोज देती नजर आई। वहीं, लाल लहंगा और स्टाइलिश लुक में नजर आई चित्रांगदा सिंह।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।