मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रही है। दोनों की शादी के फंक्शन 7 से 12 दिसंबर तक चलेंगे। कपल सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा की सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाले खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना के कहने पर ही विक्की ने इसी साल दिसंबर में शादी करने का फैसला लिया वरना वे 2022 में सात फेरे लेने के मूड में थे। इतना ही नहीं इसी साल दिसंबर में शादी करने की एक और वजह भी सामने आ रही है। नीचे पढ़ें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी से जुड़ी कुछ और बातें...
सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से कैटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर एकदम क्लियर हैं। वे शादी में क्या पहनेगी और कहां शादी करनी है, उन्होंने सारा प्लान पहले से ही बना लिया था। इसी कारण वो राजस्थान में शादी कर रही हैं।
27
रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर के कपल को मई 2022 में भी शादी करने का ऑप्शन मिला था लेकिन कैटरीना ने ये ऑप्शन ठुकरा दिया क्योंकि वो सर्दियों में शादी करना चाहती हैं। शादी के दौरान कई सारी रस्में होती है, जो सर्दियों में आसानी से किए जा सकते हैं। गर्मियों में कई सारी रस्मों के दौरान परेशानी झेलनी पड़ती है। और इसी वजह से उन्होंने मई की जगह दिसंबर में ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।
37
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल ने एक नया घर किराए पर लिया है। जुहू इलाके में विक्की ने ये घर लिया है जो बेहद शानदार है। रिपोर्ट के अनुसार काफी लंबे समय से कपल एक घर की तलाश में था, जो अब पूरा हो चुका है। शादी के बाद दोनों इसी घर में रहने वाले हैं।
47
खबरों की मानें तो कपल ने दिवाली के दिन डायरेक्टर कबीर खान के घर पर रोका किया था। इस मौके पर सिर्फ परिवारवाले ही मौजूद थे। बता दें कि दोनों की शादी के फंक्शन 7 से 12 दिसंबर तक चलेंगे। कपल सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा की सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में शादी करेगा।
57
खबरों की मानें तो वेडिंग फंक्शन छोटा होगा लेकिन इसमें सलमान खान जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। खबर यह भी है कि शादी फंक्शन में सुरक्षा की जवाबदारी प्राइवेट गार्ड्स द्वारा संभाली जाएगी।
67
बता दें कि जिस सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा पैलेस में कैटरीना-विक्की शादी करेंगे वो करीब 700 साल पुराना है। रिपोर्ट्स की मानें तो तो इस फोर्ट में आलीशान होटल बनाया गया है। खबरों की मानें तो इस शादी में दोनों के परिवारवाले और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे।
77
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कैटरीना कैफ की अक्षय कुमार के सााथ वाली फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई है। रिलीज होते ही फिल्म ने धूम मचा दी है। वहीं, वे ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म फोन भूत में दिखेंगी। कैट, सलमान के साथ टाइगर 3 में भी काम कर रही है। वहीं, विक्की कौशल भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।