Poonam Pandey Controversies : बाथरूम वीडियो लीक करने से न्यूड होने तक, ये हैं पूनम से जुड़े 8 विवाद

Published : Nov 09, 2021, 09:22 AM IST

मुंबई. अक्सर विवादों में रहने वाली पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) पर एक बार फिर मारपीट का आरोप लगाया है। खबरों की मानें तो उनके पति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सारी घटना सोमवार को हुई। बता दें कि मारपीट के बाद पूनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम को पति सैम ने इस कदर पीटा कि उनके सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटे आई है। वैसे, आपको बता दें कि पूनम पांडे की लाइफ विवादों से भरी पड़ी है। वे अक्सर कुछ ऐसा कर जाती है कि उनके साथ विवाद जुड़ जाता है। नीचे पढ़े पूनम पांडे से जुड़े कुछ विवाद...  

PREV
18
Poonam Pandey Controversies : बाथरूम वीडियो लीक करने से न्यूड होने तक, ये हैं पूनम से जुड़े 8 विवाद

बता दें कि पूनम पांडे ने पिछले साल अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से सितंबर से शादी की थी। शादी के करीब 10-12 दिन बाद ही येह खबर सामने आई थी कि उनके पति ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। हालांकि, बाद में मामला सेटल हो गया था। 

28

बता दें कि कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया था। लॉकडाउन में बाहर निकलने की मनाही के बावजूद वे कार से घूमने निकली थीं। हालांकि बाद में उन्होंने  इस खबर को झूठी बताया था।

38

पूनम पांडे ने 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान एक बयान दिया था जिस पर सनसनी मच गई थी। उन्होंने कहा था कि अगर इंडिया  मैच जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी। 

48

इसके बाद एक बार फिर पूनम विवादों में छाई थीं। दरअसल उन्होंने 2016 में जब इंडियन क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी, उस समय पूनम ने अपनी सेमी न्यूड फोटो शेयर की थी। उनकी ये फोटो काफी विवादों में रही थी।

58

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली पूनम पांडे ने एक अपना बाथरूम वीडियो यूट्यूब पर शेयर कर दिया था। इसको पूनम में बाथरूम सीक्रेट्स नाम दिया था। वीडियो में वो बाथरूम में डांस कर रही थीं। ये वीडियो इतना बोल्ड था कि यूट्यूब ने इसे ब्लॉक कर दिया था।

68

पूनम पांडे अश्लील वीडियो बनाने के चलते विवादों में घिरी थीं। उन पर गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगा था। रिपोर्ट की मानें तो गोवा के पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उस व्यक्ति पर आरोप था कि उसने पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट किया है। 

78

2011 में उनकी मॉर्फ्ड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसमें एक पाकिस्तानी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूनम पांडे के फोटो के सामने गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहा था। 

88

पूनम पांडे ने अप्रैल 2009 में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी परमिशन के बिना राजकुंद्रा ने उनके ऐप के कंटेंट का यूज पैसा कमाने के लिए किया था।

 

ये भी पढ़ें -

Poonam Pandey को Sam Bombay ने कदर पीटा कि सूज गया चेहरा, हुई अस्पताल में भर्ती, पति गिरफ्तार

Neelam Birthday: इस हीरोइन को देखते ही होश खो बैठे थे Govinda, शादी करने उठाया था चौंकाने वाला कदम

Katrina Kaif ने Akshay Kumar संग रिश्ते को लेकर कह दी ऐसी बात कि चौंक गया एक्टर, इशारों में कैट को दी ये नसीहत

Rajkummar Rao Patralekha Wedding: महज एक दिन बाद दूल्हा बनेगा एक्टर, ट्रेडिशनल स्टाइल में होगी शादी

Ghatak @ 25: अब ऐसी हो गई Sunny Deol की हीरोइन की हालत, पिचक गए गाल, चेहरे पर दिखने लगी झुर्रियां

 

Recommended Stories