सलमान खान के जिम में निकला किंग कोबरा तो फॉर्महाउस के आसपास घूम रहा तेंदुआ, सता रही ये चिंता

मुंबई. कोरोना के चलते इस समय आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी घर के अंदर ही लॉकडाउन हैं। सभी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। तो वहीं सलमान खान भी इस समय अपने पनवेल वाले फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा, भांजा आहिल, भांजी आयत और भतीजा निर्वाण है। समय-समय पर सलमान अपने इंस्टाग्राम पर वीडियोज और फोटोज शेयर कर फैन्स को अपडेट कर रहे हैं। हाल ही सलमान के फॉर्महाउस से कुछ चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2020 12:44 PM IST / Updated: Apr 21 2020, 10:37 AM IST

19
सलमान खान के जिम में निकला किंग कोबरा तो फॉर्महाउस के आसपास घूम रहा तेंदुआ, सता रही ये चिंता

सलमान के पनवेल फार्महाउस में जो जिम बना है वहां पर किंग कोबरा पाया गया था। इसके अलावा फार्महाउस के आसपास तेंदुआ भी देखा गया है। सलमान का ये फार्महाउस जंगल के बीचों बीच है इस वजह से यहां जंगली जानवर आस पास घूमते रहते हैं। इस बारे में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा ने खुद बताया।

29

सलमान के बहनोई और अर्पिता खान के पति आयुष ने एक इंटरव्यू में बताया कि हाल ही में सलमान भाई के जिम में किंग कोबरा देखा गया था। वहीं फार्महाउस के आसपास तेंदुआ भी देखा गया था। यहां गाय, बकरी, बतख और कई जंगली जानवर भी आ जाते हैं।

39

उन्होंके कहा- ऐसा लग रहा है कि हम सफारी में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम इत्तेफाक से वीकेंड के चलते यहां आए थे। लेकिन अब करीब एक महीना होने वाला है हम यहीं हैं।


 

49

आयुष ने बताया कि वो यहां अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। आहिल के साथ फल और सब्जियों को तेड़ते हैं। पूरा परिवार एक साथ एन्जॉय कर रहा है।

59

बता दें कि जंगली जानवर और किंग कोबरा निकलने से सलमान थोड़े चिंतित है क्योंकि उनके साथ भांजे-भांजी भी है। 

69

कुछ दिन पहले अपने घोड़े के साथ नाश्ता करते हुए सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान अपने घोड़े को पत्तियां खिला रहे थे। साथ ही खुद भी यही पत्तियां खा रहे थे।

79

सलमान महीनेभर से अपने मम्मी-पापा से भी नहीं मिले है। उन्हें इस समय उनकी बहुत ज्यादा चिंता हो रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर मां-बाप को लेकर चिंता भी जताई थी। 

89

सलमान पनवेल वाले फार्महाउस से ही कई वीडियो और फोटोज के जरिए लोगों को घर पर ही रहने की सलाह देते रहते हैं। साथ ही सलमान समय समय पर इन हालातों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। 

99

सलमान खान पिता सलीम खान, मां सलमा खान और हेलन के साथ।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos