ये हैं सुनील शेट्टी की पत्नी माना, पति के साथ मिलकर चलाती हैं करोड़ा का बिजनेस, जानें सबकुछ

Published : Nov 29, 2020, 12:01 PM ISTUpdated : Dec 01, 2020, 07:46 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड के कई स्टार्स फिल्मों के अलावा अपनी धन-दौलत और शानों-शौक के लिए जाने जाते हैं। कुछ कलाकारों का पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर हैं। बॉलीवुड एक्टर्स की अमीर पत्नियों की जब भी बात होती है तो उसमें सुनील शेट्टी की पत्नी माना के नाम की भी चर्चा जरूर होती है। सुनील शेट्टी की तरह ही उनकी पत्नी काफी जानी मानी बिजनेसमैन हैं। माना ने बिजनेस में काफी इंटवेस्टमेंट की है और कई सेक्टर में उनका व्यापार फैला हुआ है। ऐसे में सुनील की पत्नी माना से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं...  

PREV
17
ये हैं सुनील शेट्टी की पत्नी माना, पति के साथ मिलकर चलाती हैं करोड़ा का बिजनेस, जानें सबकुछ

फिल्म इंडस्ट्री में माना शेट्टी की अपनी एक अलग ही पहचान और शोहरत है। वह किसी सुपरवुमन से कम नहीं हैं। माना शेट्टी भले ही फिल्मी पर्दे पर नजर न आई हों, लेकिन वह एक बेहतरीन बिजनेसवुमन हैं। एक साथ वह जितने बिजनेस संभाल रही हैं उनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। 

27

माना शेट्टी एक सफल बिजनेसवुमन हैं। साथ ही वह एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं। माना ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया। इस प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने मुंबई में कई सारे लक्जरी विला बनाए हैं। 

37

बताया जाता है कि करीब 6500 स्कवेयर फीट में फैले हर विला में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है। इसके अलावा माना शेट्टी एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं, जिसमें सजावट से लेकर रोजमर्रा की हर लग्जरी चीज उपलब्ध है।

47

इन सभी के अलावा माना शेट्टी सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रहती हैं। वो 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। एनजीओ फंड जुटाने के लिए माना शेट्टी समय-समय पर 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 
 

57

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील शेट्टी सालाना करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं और इस कमाई में उनकी पत्नी की अहम भूमिका निभाती है।  

67

सुनील शेट्टी के पास एक से बढ़कर एक फ्लैट गाड़ियां, कार, बाइक, रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा वो अपना एक प्रोडक्शन हाउश भी चलाते हैं, लेकिन उनकी कमाई पत्नी माना शेट्टी से कम है। 

77

बता दें कि सुनील शेट्टी ने माना से साल 1991 में शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। माना और सुनील शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories