जब दीपिका पादुकोण को रिझाने के लिए रणवीर सिंह ने किया था ये काम, पापा ने भी लगा दी थी क्लास

Published : May 27, 2020, 11:54 AM ISTUpdated : May 27, 2020, 01:10 PM IST

मुंबई. बी-टाउन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फैंस के चहेते कपल्स में से एक है। इन्हें लोग प्यार के दीपवीर भी कहते हैं। रणवीर बहुत अच्छे ब्वॉयफ्रेंड रहे और अब हसबैंड की भी जिम्मेदारियों को वो बखूबी निभाते हैं। दोनों जब भी साथ में होते हैं तो उनके बीच की कैमिस्ट्री तो देखते ही बनती है। हाल ही में रणवीर सिंह ने फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की और इस दौरान उन्होंने दीपिका को लेकर कई बातों का खुलासा किया। 

PREV
16
जब दीपिका पादुकोण को रिझाने के लिए रणवीर सिंह ने किया था ये काम, पापा ने भी लगा दी थी क्लास

लाइव चैट के दौरान रणवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को पटाने में काफी फील्डिंग की है और यह बात उन्होंने ऑन-रिकॉर्ड्स भी स्वीकार कर ली। फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ लाइव चैट में रणवीर ने बताया कि वह दीपिका को पटाने के लिए क्या-क्या करते थे।

26

रणवीर बताते हैं कि दीपिका से मिलने के छह महीने बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह उनसे शादी करेंगे। हालांकि, उन्हें पता था कि दीपिका को पटाना इतना आसान नहीं है। रणवीर दीपिका से जब भी मिलने जाते फूल लेकर जाना नहीं भूलते थे। 

36

वह छोटी सी मुलाकात में भी उनके लिए लिली लेकर जाते थे, क्योंकि उन्हें पता था कि दीपिका को ये फूल पसंद हैं। रणवीर ने बताया कि एक बार उनके पिता ने उनसे पूछा, तुम्हें कुछ अंदाजा है कि फूलों पर कितने पैसे खर्च कर रहे हो? 

46

इस पर रणवीर ने जवाब दिया कि पापा चिंता न करो, लक्ष्मी के अवतार में छप्पर फाड़ के आएंगे। रणवीर बताते हैं कि वह दीपिका को इम्प्रेस करने के लिए यह भी कहते थे कि वह उन्हें बहुत अच्छा खाना बनाकर खिलाएंगे। 

56

हालांकि, दीपिका को शिकायत है कि उन्होंने आज तक कुछ भी बनाकर नहीं खिलाया। शादी के डेढ़ साल बाद भी दोनों के बीच वैसा ही प्यार और बॉन्डिंग देखने के लिए मिलती है। 
 

66

इनकी शादी 14 नवंबर, 2018 को हुई थी। उन्होंने इटली के लेककोमो में सात फेरे लिए थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories