एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए इरफान खान के बिमार होने का सच आया सामने

Published : Sep 15, 2019, 11:32 AM IST

मुंबई. बीमारी के बाद लंबे समय से लंदन में रह रहे इरफान खान शुक्रवार रात को भारत लौट आए। इरफान खान मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए। इरफान को देखते ही वहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स ने इरफान की फोटो खींचना शुरू कर दी। इससे बचने के लिए इरफान अपना चेहरा छुपाते दिखे। इस दौरान इरफान ने ब्लू जीन्स, व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी।

PREV
15
एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए इरफान खान के बिमार होने का सच आया सामने
हालांकि, एक्टर को व्हीलचेयर पर बैठा देखकर असमंजस में आ गए कि इरफान आखिर व्हीलचेयर पर क्यों बैठे थे? लोगों ने उन्हें लेकर कयास लगाए वे फिर से बिमार हो गए हैं। अब इरफान के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट जारी कर इरफान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया है।
25
स्टेटमेंट में लिखा कि लंदन में 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के बाद इरफान खान की सर्जरी सफलतापूर्वक कर दी गई है। वे मुंबई और अपने घर को बहुत मिस कर रहे थे। इसके साथ ही स्पोकपर्सन ने मीडिया से ये विनती भी की कि किसी भी तरह के कयास ना लगाएं। इतना सपोर्ट करने के लिए सभी का फिर से शुक्रिया किया है।
35
इरफान खान मार्च, 2018 में न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब 10 महीने तक रहे और ठीक होने के बाद अप्रैल 2019 में भारत लौटे थे। इंडिया लौटने के बाद इरफान ने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग राजस्थान में शुरू की थी। इसके बाद फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए लंदन चले गए थे।
45
एंडोक्राइन ट्यूमर शरीर की उन कोशिकाओं में होता है, जो एंडोक्राइन हार्मोन रिलीज करती हैं। इन्हीं कोशिकाओं के अनियंत्रित बढ़ने से यह ट्यूमर का रूप ले लेता है। इसके कई ग्रेड होते हैं। ग्रेड एक और दो नॉर्मल हैं। वहीं, ग्रेड 3 सबसे खतरनाक है। इस ग्रेड में ये कैंसर का रूप ले लेता है। यदि ग्रेड 3 का ट्यूमर है तो इसके लिए कीमोथेरेपी दी जाती है। ये ट्यूमर सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि फेफड़े, पेट, पेनक्रियाज और आंतों में भी हो सकता है।
55
बहरहाल, अगर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की बात की जाए तो इस मूवी में एक्ट्रेस राधिका मदान, इरफान खान की बेटी का रोल निभा रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म में इरफान की पत्नी के रोल में होंगी। फिल्म 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज की जाएगी।

Recommended Stories