Published : Nov 19, 2020, 11:07 AM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 08:47 AM IST
मुंबई. हिंदी के लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास अपनी रचनाओं के लिए देश-दुनिया में विख्यात हैं। कवि सम्मेलनों के अलावा कुमार विश्वास राजनीति में भी प्रखर हैं। वो अन्ना आंदोलन से जुड़े और फिर उसके बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कुमार विश्वास अपनी जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नया घर बनाया है। ऐसे में उनके नए घर की झलक दिखा रहे हैं...
आज की इस आधुनिक दुनिया में जहां लोग गांवों से शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं वहीं, कवि कुमार विश्वास ने अपने पैतृक गांव में अपना आलीशान घर बनाया है।
212
कुमार विश्वास ने अपने इस नए घर का नाम केवी कुटीर रखा है।
312
कुमार विश्वास ने अपना घर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपने पैतृक गांव पिलखुआ में बनाया है।
412
इस घर को पूरी तरह से गांव का टच दिया गया है। इसका लुक भी गांव के पुराने घरों की तरह रखा गया है।
512
कुमार विश्वास अपना ज्यादातर समय इसी केवी कुटीर में बिताते हैं।
612
उन्होंने घर के अंदर काफी बड़ा लॉन भी बनवाया है, जिसमें अक्सर उन्हें काम करते देखा गया है।
712
घर की चारदीवारी के अंदर जमीन के एक बड़े हिस्से में खेती भी होती है।
812
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कुमार विश्वास अपने इस नए घर की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। कुमार विश्वास ने अपने घर में गन्ने का रस निकालने के लिए एक मशीन भी लगा रखी है. जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
912
इसके साथ ही उनके नए घर के एक हिस्से में लाइब्रेरी भी बनाई गई है।
1012
कुमार विश्वास ने अपने घर में एक छोटा सा स्टूडियो भी बनाया है. जिसमें उन्हें अक्सर वक्त बिताते देखा गया है।
1112
कुमार विश्वास को अक्सर अपने घर में गाय की सेवा करते देखा जा सकता है। जिससे जुड़ी त्सवीरें वह समय समय पर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं।
1212
कुमार विश्वास ने अपने घर में गाय भी पाल रखी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।