मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं हैं। 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लता जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में किया गया। सोमवार सुबह लता मंगेशकर की फैमिली अस्थियां इकट्ठी करने शिवाजी पार्क पहुंचीं। इस दौरान उनकी अस्थियों को एक कलश में रखा गया। अस्थियां इकट्ठी करने के दौरान लताजी के परिजन दीदी को याद कर बेहद इमोशनल हो गए। बता दें कि लताजी के अंतिम संस्कार में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अलावा फिल्म और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।
शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर की अस्थियां एकत्रित करने के बाद उनके परिजन। लताजी की अस्थियों को एक कलश में रख कर ले जाया गया।
210
लताजी की अस्थियां इकट्ठी करने के बाद उन्हें प्रणाम करते परिजन। बता दें कि लताजी को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी।
310
लताजी के अंतिम संस्कार के समय उनके भतीजे आदित्य भी मौजूद थे। आदित्य लताजी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे हैं।
410
लताजी की अस्थियां एकत्रित करने के बाद उनके परिजन बेहद भावुक नजर आए। बता दें कि लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली।
510
लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उन्हें निमोनिया भी हो गया था।
610
लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार से पहले तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद दीदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
710
मुखाग्नि देने से पहले पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक कर्मकांड संपन्न कराया। इसके बाद भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने लताजी को मुखाग्नि दी।
810
लताजी के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड और राजनीतिक जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें सचिन तेंडुलकर, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और पीयूष गोयल समेत कई लोग शामिल हैं।
910
लताजी की अंतिम यात्रा उनके पेडर रोड स्थित घर प्रभु कुंज से शिवाजी पार्क पहुंचीं, जहां शाम 6 बजे लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।
1010
लताजी की अंतिम यात्रा में सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई उनकी अंतिम झलक पाने के लिए बेताब था। शिवाजी पार्क में लोगों ने लाइन में लगकर प्रवेश लिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।