सिंगर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी थी Lata Mangeshkar, इतनी फिल्मों में दिखाया था अपनी एक्टिंग का जौहर

Published : Feb 07, 2022, 12:35 PM IST

मुंबई. जानीमानी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) दुनिया को अलविदा कह चुकी है। उन्होंने रविवार को मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पीएम मोदी भी खासतौर पर मौजूद थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में लता जी का वो नाम जिसे कोई टक्कर नहीं दे पाया। उन्होंने 30 हजार के ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। उनकी आवाज के आज भी लोग दीवाने है। उन्होंने गुजरे जमाने की हीरोइन के साथ न्यू मकर्स को अपनी आवाज थी। वैसे, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लता जी सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि उन्होंने करीब 10 फिल्मों में अभिनय भी किया था। हालांकि, जल्द ही उन्होंने एक्टिंग छोड़ सिर्फ सिंगिंग का रास्ता चुना। नीचे पढ़ें तला मंगेशकर से जुड़ी ऐसी बातें जिन्हें कम ही लोग जानते हैं...

PREV
18
सिंगर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी थी Lata Mangeshkar, इतनी फिल्मों में दिखाया था अपनी एक्टिंग का जौहर

अपनी आवाज की बदौलत हर दिल पर राज करने वाली लता मंगेशकर पहली ऐसी भारतीय सिंगर है जिन्होंने लंदन के रॉय अल्बर्ट हॉल में परफॉर्मेंस दी थी। ये प्रस्तुति उन्होंने 1974 में दी थी। 

28

आपको बता दें कि लता जी ने गाने के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय भी किया था। उन्हें हिंदी और मराठी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। बताया जाता है कि उन्हें अभिनय करना ज्यादा पसंद नहीं था लेकिन पैसों की जरूरत की वजह से उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया। 

38

लता मंगेशकर की पहली फिल्म पाहिली मंगलागौर थी जो 1942 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लता जी स्नेहप्रभा प्रधान की छोटी बहन के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा माझे बाल, चिमुकला संसार, गजभाऊ, बड़ी मां, छत्रपति शिवाजी और मांद जैसी फिल्मों में काम किया। 

48

आपको बता दें बड़ी मां फिल्म में लता जी को नूरजहां के साथ अभिनय करने का मौका मिला था। उनके साथ छोटी बहन आशा भोसले ने भी इस फिल्म में काम किया था। लता जी ने खुद के रोल के लिए गाने गाए और अपनी बहन आशा के लिए पार्श्वगायन भी किया।

58

बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में लता मंगेशकर पहली ऐसी महिला है जिन्हें भारत रत्न और दादा फाल्के पुरस्कार मिला है। इसके अलावा भी उन्हें अपनी गायिकी के लिए कई सम्मान प्राप्त हुए। 

68

लता मंगेशकर के लिए एक बात फेमस थी कि वे कभी म्यूजिक रियलिटी शोज में नहीं जाया करती थी। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि वे 2008 में पहली बार किसी शो का हिस्सा बनी थीं। बता दें कि शो में लता जी को लाने के लिए प्रोड्यूसर को 10 साल तक मेहनत करनी पड़ी थी।

78

लता मंगेशकर 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। लता के अलावा उनकी बहनें मीना, आशा, उषा और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं। महज 5 साल की उम्र से ही लता ने गाना सीखना शुरू कर दिया था, क्योंकि पिता दीनदयाल रंगमंच के कलाकार थे। लता को संगीत की कला विरासत में मिली थी। 

88

लता जी ने अजीब दास्तां है ये, दिल तो है दिल, सलामे इश्क मेरी जान, लग जा गले, मेरा साया साथ होगा, ऐ मेरे वतन के लोगों, शीशा हो या दिल हो आखिर टूट जाता है, दिल तो पागल है दिल दीवाना है, कभी खुशी कभी गम, दीदी तेरा दीवाना, मेरे ख्वाबों में जो आए जैसी कई गानों को उन्होंने आवाज दी थी। 

 

ये भी पढ़ें
तो इसलिए Lata Mangeshkar एक दिन में खा जाती थी 12 मिर्च, खुद बताई थी इसके पीछे की ये अजीबोगरीब वजह

Lata Mangeshkar के निधन और अंतिम संस्कार की वो 20 PHOTOS, जिन्हें हमेशा रखा जाएगा याद

पलभर के लिए भी दीदी को नहीं छोड़ा अकेला, Lata Mangeshkar के अंतिम सफर पर साथ रही दोनों बहनें आशा-ऊषा

निधन के बाद सामने आई Lata Mangeshkar की पहली फोटो, तिरंगे में लिपट आखिरी सफर पर निकलीं स्वर कोकिला

बेटी संग Lata Mangeshkar के घर पहुंचे Amitabh Bachchan, चेहरे पर उदासी और सिर झुकाए आए नजर, ये भी दिखे

आखिर क्यों मजरूह सुल्तानपुरी पहले चखते थे Lata Mangeshkar का खाना, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह

Read more Photos on

Recommended Stories