उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की संगीत सेरेमनी की पहली हैंड-इन-हैंड तस्वीर वायरल हो गई है। शिमरी लहंगे में रश्मिका और ब्लैक कुर्ते में विजय ने महफिल लूट ली। Geetha Govindam और Pushpa के गानों पर जश्न का माहौल दिखा।
उदयपुर में हो रही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले इंटरनेट पर वह पल सामने आ गया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सगाई और हल्दी के बाद अब संगीत सेरेमनी की पहली हैंड-इन-हैंड तस्वीर वायरल हो रही है। इस कैंडिड फ्रेम में दोनों साथ चलते नजर आ रहे हैं। रश्मिका शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि विजय ब्लैक ट्रेडिशनल कुर्ते में एलिगेंट अंदाज में नजर आए। सोशल मीडिया पर 'VIROSH' की यह तस्वीर तेजी से ट्रेंड कर रही है।
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Sangeet Viral PHOTO
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, संगीत सेरेमनी एक मस्ती भरी शाम में बदल गया, जहां कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ जमकर डांस किया। प्लेलिस्ट बेहद खास रही, जिसमें उनकी खुद की फिल्मों के गाने शामिल थे, जो सालों से फैंस के पसंदीदा रहे हैं। फिल्म Geetha Govindam, Dear Comrade से लेकर 'पुष्पा 2 : द रूल' तक के गाने शाम की खास झलक बने। इसके अलावा 'कल्याणी वच्चा वच्चा' और 'इंकेम इंकेम' जैसे गानों ने माहौल को इमोशनल बना दिया।

Pushpa Song ने बनाया हाई-एनर्जी माहौल
म्यूजिक सेरेमनी की शाम का सबसे बड़ा आकर्षण फिल्म Pushpa: The Rise का वायरल ट्रैक 'पीलिंग्स' रहा। जैसे ही यह गाना बजा, मेहमान डांस फ्लोर पर उमड़ पड़े और पूरा माहौल हाई-एनर्जी सेलिब्रेशन में बदल गया। सूत्रों के मुताबिक, कपल ने संगीत सेरेमनी को बेहद निजी रखा, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए। इंडस्ट्री के सहयोगियों और सेलेब्रिटीज के लिए अलग से ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी की जा रही है। इससे पहले दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हल्दी सेरेमनी की झलक शेयर की थी।
शादी में शामिल होने के लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन समेत कई फिल्मी हस्तियां उदयपुर पहुंच चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी का मुहूर्त सुबह 8 बजे का था। लेकिन अभी तक यह अपडेट सामने नहीं आई है कि कपल वैवाहिक बंधन में बंध चुका है या अभी रस्में चल रही हैं।
