मधुबाला समेत ये 5 मुस्लिम एक्ट्रेस ने बदल लिया था अपना नाम, हिंदू से शादी करने के बाद छोड़ दी थी एक्टिंग

Published : Jun 10, 2022, 07:06 AM IST

 एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए कई हीरोइनों ने अपने नाम को बदल दिया। मुस्लिम अदाकाराओं की संख्या ज्यादा रही जिन्होंने अपने डेब्यू फिल्म करने से पहले हिंदू नाम रख लिया। यहां तक की वो आगे चलकर हिंदू से शादी भी कीं। मधुबाला, मंदाकिनी समेत कई अदाकारों ने अपना रियल नाम बदला, हिंदू से शादी की फिर एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में...

PREV
16
मधुबाला समेत ये 5 मुस्लिम एक्ट्रेस ने बदल लिया था अपना नाम, हिंदू से शादी करने के बाद छोड़ दी थी एक्टिंग

'राम तेरी गंगा मैली ' मूवी में मंदाकिनी ने सब पर जादू चला दिया था। मंदाकिनी भी मुस्लिम धर्म से आती थी। उनका असली नाम यास्मीन था। मूवी में डेब्यू करने से पहले अपना नाम बदलकर मंदाकिनी रख लिया। उन्होंने हिंदू लड़के से शादी की। डॉ. कग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर से शादी कर करने के बाद मंदाकिनी फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

26

अदाकारा नेहा जिनका असली नान शबना रजा है। 'करीब'मूवी में डेब्यू करने से पहले उन्होंने अपना नाम शबना से बदलकर नेहा कर लिया था। 1998 में आई उनकी डेब्यू मूवी में बॉबी देओल थे। मूवी में उनकी सादगी और एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी। मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली नेहा ज्यादा फिल्में नहीं की। मनोज वाजपेयी से शादी करने के बाद इन्होंने भी एक्टिंग से दूरी बना ली थी। 

36

मान्यता दत्त (Manyata Dutt)संजय दत्त की पत्नी हैं। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि वो मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका असली नाम दिलनवाज शेख था। ‘गंगाजल’ आइटम नंबर करने से पहले उन्होंने अपना रियल नेम चेंज करके मान्यता रख लिया था। इसके बाद वो संजय दत्त से शादी की। आज वो दो बच्चों की मां हैं और हैप्पी फैमिली लाइफ जी रही हैं। एक्टिंग को उन्होंने शादी के बाद ही अलविदा कह दिया।

46

मधुबाला जिनकी खूबसूरती की कसमें आज भी लोग खाते हैं। वो भी एक मुस्लिम परिवार से आती थी। उनका असली नाम मुमताज बेगम था। फिल्म में डेब्यू करने से पहले उन्होंने नाम बदल लिया था। मधुबाला बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में उतर आई थीं। मधुबाला की पहली फिल्म बसंत थी। जो 1942 में आई थी। 

56

मधुबाला के नाम कई सफल फिल्में रहीं। जिसमें मुग़ल-ए-आज़म सबसे उपर है। यह मधुबाला की जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है। इस मूवी में उन्होंने अनारकली की यादगार भूमिका निभाई थी। मधुबाला ने किशोरकुमार से शादी की। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। क्योंकि वो गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई थी। शादी के कुछ साल बाद ही वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

66

रीना रॉय जिनकी जोड़ी जितेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ खूब जमी थी वो भी मुस्लिम परिवार से हैं। रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में एंट्री की। बॉलीवुड में कदम रखते के साथ ही सायरा से नाम बदलकर रीना रॉय रख लिया। उनका नाम शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी जुड़ा था। जब इनका ब्रेकअप हुआ तो अदाकारा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी करके एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि यह शादी भी कुछ सालों बाद टूट गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories