Published : Jul 15, 2020, 11:53 AM ISTUpdated : Jul 20, 2020, 10:18 AM IST
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत अभी भी बनी हुई है। हर रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कइयों की तो मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोना महामारी का असर कम नहीं हुआ है। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच माधुरी दीक्षित की फिल्म देवदास ने अपनी रिलीज के 18 साल पूरे कर लिए है। 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में माधुरी के साथ शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थे। इस मौक पर आपको माधुरी के आलीशान बंगले की फोटोज दिखाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने सपनों के घर के हर कोने को अपनी पसंद से सजाया है। आज की बात करें तो वे अपनी फैमिली के साथ घर पर वक्त बिता रही है।
माधुरी का मुंबई के पालाटियल में बंगला है। यहां वह अपने पति श्रीराम माधव नेने और दो बेटों अरिन और रेयान के साथ रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वे करीब 250 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। देश ही नहीं विदेश में भी इनकी अच्छी खासी प्रॉपर्टी है।
211
माधुरी दीक्षित का घर भी उतना ही खूबसूरत है जितनी की वे खुद हैं। उन्होंने अपने घर को तरह-तरह की पेंटिंग्स से सजा रखा है।
311
माधुरी और उनके डॉ. नेने गणपति बप्पा की बहुत बड़े भक्त हैं। जब भी गणेश चतुर्थी आती है तो माधुरी अपने घर गणपति जरूर लाती हैं।
411
उन्होंने अपने घर को बेहतरीन कलर्स से सजाया-संवारा है। वहीं उनका फर्नीचर भी बेज कलर का है।
511
लिविंग रूम में एक कॉर्नर पर 3 गिटार रखे हुए हैं। गौरतलब है, डॉक्टर नेने और माधुरी के दोनों बेटे बहुत अच्छा गिटार प्ले करते हैं।
611
वे काउच में बैठ कर खाली वक्त में किताबें भी पढ़ती हैं।
711
उनके घर में एक कमरा केवल उनके ड्रेस, फुटवेयर और एक्सेसरीज की वॉर्डरोब के लिए डेडिकेटेड है। यहां क्लोज और ओपन दोनों तरह की वॉर्डरोब्स हैं। माधुरी जब भी किसी इवेंट में जाती हैं वह यहीं पर तैयार होती हैं।
811
इनके घर में जिम भी है। जहां वे रेग्युलर पति के साथ वर्कआउट करती हैं। उनका किचन भी काफी शानदार है।
911
माधुरी ने एंट्रेंस पर छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम्स भी रखे हुए है। इसे देख कर लगता है कि उनको भरा-भरा घर बिल्कुल भी नहीं अच्छा लगता है।
1011
उनके घर के लिविंग एरिया में ग्लास का खूबसूरत पार्टिशन भी है। जो स्पेस को डिवाइट करता है।
1111
उनके घर का डाइनिंग ऐरिया, लिविंग ऐरिया से ही जुड़ा हुआ है। यहां पर भी उन्होंने एक खूबसूरत सी पेंटिंग लगा रखी है। यहां एक फर्नीचर पीस है जिसमें सुंदर क्रॉकरी सेट्स रखे हैं। साथ ही लाइट बेज कलर के कर्टेंस लगे हुए हैं।