सुंदरता ही नहीं डांस में भी माधुरी को कड़ी टक्कर देती हैं उनकी बहनें, ऐसी है एक्ट्रेस की फैमिली

Published : May 08, 2020, 09:44 PM ISTUpdated : May 10, 2020, 12:17 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी बहनों और फैमिली के बारे में कम ही लोगों को पता है। माधुरी ने अपनी बहन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों स्कूल काम्पिटीशन के दौरान डांस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में यह पहचानना भी मुश्किल है कि कौन माधुरी हैं और कौन सी उनकी बहन। माधुरी के बारे में वैसे तो लोग काफी कुछ जानते हैं लेकिन उनकी दो बहनों रूपा और भारती के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।

PREV
110
सुंदरता ही नहीं डांस में भी माधुरी को कड़ी टक्कर देती हैं उनकी बहनें, ऐसी है एक्ट्रेस की फैमिली

बड़ी बहनों भारती और रूपा के साथ माधुरी दीक्षित।

210

इन दोनों बहनों के अलावा माधुरी का एक भाई भी है, जिसका नाम अजीत दीक्षित है। दरअसल, माधुरी का स्टारडम इतना ज्यादा रहा कि उनकी फैमिली के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। 

310

माधुरी की तरह ही उनकी दोनों बहने भी ट्रेंड कथक डांसर हैं। कहा जाता है कि माधुरी को एक्ट्रेस बनाने के लिए रूपा और भारती ने कभी बॉलीवुड में आने की नहीं सोची।

410

हालांकि माधुरी की दोनों बहनें भी अब सैटल हो चुकी हैं लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

510

माधुरी के पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का स्नेहलता दीक्षित है। शंकर दीक्षित पेशे से इंजीनियर थे और उनकी खुद की फैक्टरी थी। सितंबर, 2013 में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

610

80 और 90 के दशक की लीडिंग एक्ट्रेस रहीं माधुरी ने 1999 में लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की। 

710

माधुरी और नेने की शादी में बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो, श्रीदेवी, उनके पति बोनी कपूर, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, नम्रता शिरोड़कर और मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। 

810

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। वो पिछले 36 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से डेब्यू किया था। फिल्म को सफलता नहीं मिली लेकिन माधुरी के काम को काफी सराहा गया।  

910

माधुरी एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। वो महज 3 साल की उम्र से कथक सीखने लगी थीं। वो एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। 

1010

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने दो बेटों अरीन और रियान के पेरेंट्स हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories