2023 में 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं मलाइका अरोड़ा, ये 5 कपल भी बन सकते हैं पति-पत्नी

Published : Dec 26, 2022, 03:57 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 के कुछ दिन ही बाक़ी बचे हैं। इस साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शहनाइयों की गूंज सुनाई दी। कई कपल शादी के बंधन में बंध गए। फिर चाहे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हों, कनिका कपूर (Kanika Kapoor)-गौतम हठीरमानी हो, ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) हों या फिर नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवान। लेकिन कई बड़े वेडिंग फंक्शन ऐसे हैं, जो 2023 में हो सकते हैं। जी हां, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ऐसे कई कपल्स हैं, जो अगले साल शादी के बंधन बंध सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 6 कपल्स के बारे में...

PREV
16
2023 में 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं मलाइका अरोड़ा, ये 5 कपल भी बन सकते हैं पति-पत्नी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की अफवाह अक्सर मीडिया में उड़ती रहती है। और फिर एक बार ऐसा कहा जा रहा है कि कपल अगले साल अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकता है। बताया जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन के बीच शादी को लेकर डिस्कशन हो चुका है, लेकिन अभी तक उनकी शादी की तारीख फाइनल नहीं हुई है।

26

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी 2023 में शादी करने की प्रबल संभावना है। दोनों लंबे समय से डेट कर रहे हैं। उनकी शादी की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है यह जनवरी में हो सकती है। कहा यहां तक जा रहा है कि दोनों ने हाल ही में मनीष मल्होत्रा से संपर्क कर वेडिंग आउटफिट फाइनल कर लिए हैं।

36

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की लव लाइफ किसी से छुपी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि 2023 में वे शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू में रकुल ने यह कहकर शादी की अफवाहों का खंडन किया था कि फिलहाल वे अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और शादी का ख्याल  फिलहाल उनके दिमाग में नहीं है।

46

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़,  वे बॉयफ्रेंड क्रिकेटर के. एल. राहुल के साथ 21 से 23 जनवरी के बीच शादी कर सकती हैं। कहा यहां तक जा रह है कि यह शादी खंडाला में होगी। यह शादी काफी ग्रैंड होने वाली है, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन शामिल होंगे।

56

आमिर खान की बेटी आइरा ने कुछ दिनों पहले ही ग्रैंड सेरेमनी में फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे से सगाई की। चर्चा है कि यह कपल 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएगा। हालांकि, अभी तक उनकी ओर से शादी की तारीख या महीने का एलान नहीं किया है।

66

विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी सगाई कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने वाला यह कपल अगले साल शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें...

सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं की थी ख़ुदकुशी, उनकी हत्या हुई थी? ढाई साल बाद चौंकाने वाला खुलासा

क्या तुनिशा शर्मा का धर्म बदलवाना चाहते थे शीजान खान? क्यों एक्ट्रेस कुछ दिन पहले भी देना चाहती थी जान

'पठान' का ट्रेलर रिलीज क्यों नहीं कर रहे शाहरुख़ खान? 'बेशरम रंग' विवाद के बीच आया SRK का जवाब

SHOCKING: 'अली बाबा' की हीरोइन समेत इन 10 एक्ट्रेस ने 2022 में किया सुसाइड, 9 की उम्र 30 से कम थी

 

Read more Photos on

Recommended Stories