47 साल की मलाइका अरोड़ा ने सबके सामने खोले बेडरूम सीक्रेट, 1 राज के बारे जो बताया उसे सुन हर कोई हैरान

Published : Sep 15, 2021, 09:09 AM IST

मुंबई. 47 साल की मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की गिनती उन सेलेब्स में की जाती है, जो खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वे सोशल मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है और अक्सर फैन्स के साथ अपने फिटनेस सीक्रेट वीडियोज और फोटोज के जरिए शेयर करती रहती है। वहीं, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने बेडरूम सीक्रेट पर खुलकर बात की। बेडरूम से जुड़ी किसी भी बात को बताने में वे हिचकिचाई नहीं। उन्होंने सेक्स लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब इस तरह दिए जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। नीचे पढ़े मलाइका अरोड़ा के बेडरूम सीक्रेट और उऩकी लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

PREV
18
47 साल की मलाइका अरोड़ा ने सबके सामने खोले बेडरूम सीक्रेट, 1 राज के बारे जो बताया उसे सुन हर कोई हैरान

मलाइका अरोड़ा ने बड़ी ही बेबाकी के साथ अपनी पर्सनल बातें शेयर की। नेहा धूपिया के चैट शो में उन्होंने बेहद दिलचस्प अंदाज में बेडरूम सीक्रेट शेयर किए थे। उनका ये अंदाज देखकर न सिर्फ नेहा बल्कि बहन अमृता अरोड़ा भी हैरान रह गई थीं।

28

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें गेम नाइट, दाढ़ी वाले और फनी लड़के पसंद हैं।

38

आपको बता दें कि पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा गया। हालांकि, लंबे समय तक दोनों ने इस रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे रखी लेकिन बाद में कपल ने खुलकर अपने रिश्ते की बात कबूल की। 

48

अब तो दोनों की फैमिली ने इनके रिश्ते को कबूल कर लिया है। दोनों को अक्सर फैमिली फंक्शन, डिनर, लंच पर साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं मलाइका के 18 साल के बेटे अरहान ने भी अर्जुन को कबूल कर लिया है।

58

कुछ साल पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ अपनी शादी का प्लान भी शेयर किया था। उन्होंने कहा था- हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग होंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वे अर्जुन को हर तरह से परफेक्ट मानती हैं।

68

बता दें कि मलाइका ने करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करन पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं। 

78

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने 5 साल तक अरबाज खान को डेट करने के बाद उनसे 1998 में शादी की थी। शादी के 19 साल बाद मलाइका ने अरबाज से तलाक लेने का फैसला किया और दोनों का मई, 2017 में तलाक हो गया। 

88

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में मलाइका डांस रियलिटी शो सुपर डांसर: चैप्टर 4 में नजर आई थीं। यहां कंटेस्टेंट फ्लोरिना की परफॉर्मेंस ने मलाइका का दिल जीत लिया था, जिसके बाद ही उन्होंने एक बेटी गोद लेने की इच्छा जाहिर की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories