Published : Aug 26, 2020, 04:18 PM ISTUpdated : Aug 30, 2020, 10:30 AM IST
मुंबई. कोरोना काल में सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स ने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। कोई मॉर्निंग वॉक पर तो कोई जॉगिंग करते तो कोई अपने पेट्स को घूमाते नजर आ रहा है। मुंबई की सड़कों पर सेलेब्स को देखा जा सकता है। इसी बीच देर रात 46 साल की मलाइका अरोड़ा अपने डॉगी को सड़क पर घूमाती नजर आई। मलाइका के अलावा कई सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।