मलाइका अरोड़ा को इस हालत में देख खुली की खुली रह गई अर्जुन कपूर की आंखे, फिर कर डाला ये काम, Photos

Published : Dec 28, 2020, 03:47 PM ISTUpdated : Dec 30, 2020, 10:39 AM IST

मुंबई. कोरोना की वजह से अभी भी लोग दहशत में जिंदगी गुजार रहे हैं। रोज कई लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठा रही है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। वहीं, कई सेलेब्स इन दिनों अलग-अलग जगहों पर हॉलिडे भी एन्जॉय कर रही है। बात मलाइका अरोड़ा (malaika arora) की करें तो वे इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (arjun kapoor) के साथ गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। उनके साथ उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा (amrita arora) भी है। मलाइका और अमृता दोनों ने अपने इंस्टा स्टोरी पर छुट्टियां मनाते फोटोज शेयर की है। 

PREV
18
मलाइका अरोड़ा को इस हालत में देख खुली की खुली रह गई अर्जुन कपूर की आंखे, फिर कर डाला ये काम, Photos

सामने आई फोटो में मलाइका हरे रंग की बिकिनी में नजर आ रही है। मलाइका जैसे ही बिकिनी पहन पूल में उतरी वैसे ही पूल में पहले से मौजूद अर्जुन कपूर खुद को रोक नहीं पाए और उनकी फोटोज क्लिक करने लगे।

28

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पूरे हफ्ते गोवा में रहने वाले हैं। इससे ये साबित होता है कि दोनों नए साल का जश्न गोवा में ही मनाएंगे।  

38

इससे पहले मलाइका ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ भी एक फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों अपना ड्रिंक एन्जॉय करती समंदर के किनारे बैठी नजर आई थीं।

48

बता दें कि पिछले साल ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।

58

मलाइका हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में उनसे पूछआ गया कि  वो एक ऐसे एक्टर का नाम बताएं, जिनके साथ वो लॉकडाउन होना चाहेंगी। इसपर मलाइका ने अर्जुन का नाम लिए बिना कहा- मैं एक एक्टर के साथ क्वारंटीन थी और वो बहुत एंटरटेनिंग हैं। 

68

उन्होंने फिर कहा- उनके साथ कोई भी सुस्त पल नहीं होता। वो मेरा मजाक बनाते रहते हैं और मैं हंसती रहती हू। मेरे लिए वो बहुत मजेदार और मनोरंजक हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन दोनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे और दोनों एक साथ ही ठीक भी हुए थे। 

78

दीवाली के मौके पर जब करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के पास हिमाचल गई थी तो मलाइका भी उनके साथ वहां पहुंची। क्योंकि अर्जुन भी सैफ के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने काफी वक्त साथ गुजारा था। 

88

मलाइका ने 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद से ही मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं।

Recommended Stories