मुंबई. 47 साल की मलाइका अरोड़ा (Maliaka Arora) की फिटनेस को देख हर कोई चौंक जाता है। इस उम्र में भी उनका चेहरे काफी ग्लो करता है। मलाइका ने अपनी चमकती स्किन का राज खोला है। उन्होंने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे चमकती स्किन पाने के 3 आसन बता रही हैं। इन तीन आसनों में सर्वांगासन (Sarvangasana), हलासन (Halasana), त्रिकोणासन (Trikonasana) शामिल है। चमकती स्किन के अलावा मलाइका को खुद को फिट रखने के लिए भी रेग्युलर वर्कआउट करती है लेकिन लॉडाउन की वजह से वे फिलहाल घर पर एक्सरसाइज कर रही है। इस दौरान वे अपनी ट्रेनर के भी टच में हैं।
सर्वांगासन के फायदे बताते हुए उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- सर्वांगासन, जिसे शोल्डर स्टैंड पोज के रूप में भी जाना जाता है। यह आसन चेहरे की ओर ब्लड के फ्लो को सही करने में मदद करता है। इस आसन को करते समय पैर ऊपर और सर नीचे होता है। ये आसन कंधों और पीठ के लिए भी फायदेमंद है।
210
उन्होंने हलासन के फायदे बताते हुए लिखा- ये आसन तनाव को कम करने, दिमाग को शांत करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करता है। वहीं ये आसन भी चेहरे के लिए फायदेमंद है।
310
त्रिकोणासन के बारे में उन्होंने बताया कि यह आसन चेस्ट और शोल्डर को खोलने में मदद करता है। अंदर से चेस्ट खुलने पर ये आसन फ्रेश ऑक्सीजन देता है, जिससे आपका चेहरा चमकता है।
410
चेहरे की चमक बरकरार रखने के साथ ही वे अपने फिटनेस का ध्यान रखती है। मलाइका ने बताया कि वे अपनी डाइट में सब्जियां शामिल करती हैं। इसके साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट फूड का भी इस्तेमाल करती हैं। वे अपने दिन की शुरुआत हेल्दी स्मूदी (थिक जूस) के साथ करती हैं जिससे उन्हें एनर्जी मिलती है।
510
ब्रेकफास्ट में वे एवाकाडो टोस्ट खाना बेहद पसंद करती हैं। पेस्ट के ऊपर चिली फ्लेक्स डालकर खाती हैं। लंच और डिनर में वे डीटॉक्स मील ही लेती हैं, जिसमें ज्यादातर उबली हुई सब्जियां शामिल रहती हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
610
डिनर में वे सादा और सिंपल खाना पसंद करती हैं। वे मिठाइयों से दूर रहती हैं लेकिन उनकी डाइट में घी, गुड़, छुहारे और शहद जरूर शामिल होता है।
710
मलाइका को पास्ता बहुत पसंद है। वे गेंहू का पास्ता खाती हैं। वे रोजाना बादाम मिल्क, इलायची पाउडर और शहद के साथ ओट्स लेना पसंद करती हैं। वे डीटॉक्स जूस बहुत पसंद है। बॉडी में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए ये जूस पीती हैं।
810
उनका कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा 'सी फूड्स' पसंद है। वो संतुलित आहार लेती हैं, कोकोनट वॉटर पीती हैं, साथ ही हार्ड ड्रिंक्स और स्मोकिंग से दूर रहती हैं।
910
मलाइका फिट रहने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ कई तरह के आउटडोर स्पोटर्स खेलती है। रोजाना आधे घंटे स्विमिंग, साइकलिंग और जॉगिंग करती हैं। उनके शेड्यूल में योगा, डांस, वेट ट्रेनिंग, किक बॉक्सिंग भी शामिल हैं।
1010
तरोताजा दिखने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। वो 7-8 घंटों की नींद लेती हैं। वे रात 8 बजे डिनर कर लेती है। सोने से 2 घंटा पहले खाना खाने से न केवल डाइजेशन ठीक रहता है बल्कि इससे टमी भी स्लिम रहती है।