मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के साथ एन्जॉय करना भी नहीं भूल रहे हैं। कई सेलेब्स जहां मुंबई के बाहर जाकर अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं वहीं, कई स्टार्स सिटी में ही रहकर पार्टी और लंच-डिनर डेट का मजा उठा रहे हैं। कई सेलेब्स शॉपिंग, जिम तो सैलून के बाहर भी दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बांद्रा में शॉपिंग करती नजर आई। उनकी सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने क्रॉप टॉप और रिप्ड जीन्स पहन रखी है। बिना मेकअप दिखी मलाइका ने अपने बालों को कसकर बांध रखा था। हालांकि, उनका पहनावा लोगों को पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें सलाह कि वे ढंग के कपड़े पहन ले नहीं तो उन्हें ठंड लग जाएगी। नीचे देखें अन्य सेलेब्स कहां-कहां नजर आए...
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बड़े दिनों बाद नजर आई। वे बांद्रा के एक सैलून के बाहर दिखी। इस दौरान बिपाशा का वजन बढ़ा हुआ नजर आया। उन्होंने काले रंग का टी-शर्ट और लैगिंग पहन रखा था।
28
सोहेल खान (Sohail Khan) बांद्रा में अपने ऑफिस के बाहर नजर आए। इस दौरान उन्होंने सफेद बरमूडा और नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। बता दें कि सोहेल ने कुछ दिन पहले ही अपना सिर मुंडवाया था।
38
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने घर के बाहर नजर आए। उन्होंने मास्क निकालकर कैमरामैन को पोज दिए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया।
48
नवीजुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui) वर्सोवा में मुकेश छाबड़ा के ऑफिस के बार नजर आए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रख कैमरामैर को पोज दिए।
58
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) बांद्रा में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई। सारा ने इस दौरान काफी तेजी में दिखी और फटाफट अपनी कार के पास पहुंच गई। उन्होंने सेफ्टी के लिए मास्क भी पहन रखा था।
68
यामी गौतम (Yami Gautam) बांद्रा में एक स्टूडियो के बाहर नजर आई। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। उनके बाल खुले थे और उनकी फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि वे फोटोग्राफर्स को पोज देने के मूड में नहीं थी।
78
पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कीर्ति खरबंदा (Kriti kharbanda) एयरपोर्ट पर नजर आए। पुलकित जहां किसी से बात करने में बिजी थे वहीं कीर्ति सिर झुकाए चल रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इन दिनों रिलेशनशिप में है।
88
निमरत कौर (Nimrat Kaur) एयरपोर्ट पर नजर आई। इस दौरान वे छड़ी के टेके से चल रही थी। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता कैरी कर रखा था। मास्क लगाए निमरत के बाल खुले थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।