47 की मलाइका अरोड़ा ने बेटे के साथ खेला क्रिकेट, लगाए छक्के-चौके और की बॉलिंग भी, PHOTOS

Published : Nov 24, 2020, 07:58 AM IST

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर 47 की उम्र में अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो फिटनेस फ्रीक हैं। ऐसे में उन्हें सोमवार की दोपहर योगा सेंटर के बाहर स्पॉट किया गया। वहां वो अपने बेटे अरहान खान के साथ क्रिकेट खेलती दिखीं। मलाइका अरोड़ा को क्रिकेट खेलते हुए पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके साथ ही क्रिकेट खेलते समय उनका पैट डॉग भी उनके साथ ही नजर आया। मलाइका अरोड़ा ने लगाए छक्के-चौके...

PREV
17
47 की मलाइका अरोड़ा ने बेटे के साथ खेला क्रिकेट, लगाए छक्के-चौके और की बॉलिंग भी, PHOTOS

दरअसल, सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेटे के साथ क्रिकेट खेलती दिख रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में उन्हें बल्लेबाजी और बॉलिंग दोनों ही करते हुए देखा जा सकता है। 
 

27

हाल ही में मलाइका अरोड़ा धर्मशाला वकेशन से वापस लौटी हैं। इस समय वह अपने घर पर बेटे अरहान खान के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। 
 

37

अब मलाइका अरोड़ा ने अरहान खान के साथ क्रिकेट खेला और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐक्ट्रेस ने बीते महीने में अपने बेटे के जन्मदिन की कई तस्वीरें शेयर की थीं।
 

47

बता दें कि हिमाचल के धर्मशाला में अर्जुन कपूर और सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें हाल ही में करीना और मलाइका अरोड़ा ने वहीं पर ज्वॉइन किया था। 
 

57

मलाइका अरोड़ा ने इस बार दिवाली अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ धर्मशाला में ही मनाई थी। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में अपना लाजवाब परफॉर्मेंस दिखाया था। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम', 'अनारकली', 'छैया छैया' पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी।

67

बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि, दोनों ने कोरोना से जंग जीत ली और अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

77

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह अक्सर सड़क, जिम और योगा सेंटर के बाहर नजर आती हैं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories