लंच से डिनर तक उबली सब्जियां खाती हैं 46 साल की मलाइका अरोड़ा, इस वजह से दिखती हैं जबरदस्त फिट

Published : May 18, 2020, 07:24 PM ISTUpdated : May 22, 2020, 10:16 AM IST

मुंबई. पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है। इस वायरस की वजह से रोज हजारों जानें जा रही हैं। भारत में इस महामारी की वजह से लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वहीं, बात 46 साल की मलाइका अरोड़ा की करें तो वे लॉकडाउन में भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही है। वे घर पर ही रेग्यूलर वर्कआउट कर रही हैं। वे फिटनेस के साथ ही अपनी स्किन का भी खास ध्यान रखती है। आइए, आपको बताते हैं कि वे खुद को कैसे फिट रखती है और बेहतर हेल्थ के लिए क्या-क्या खाती है।

PREV
18
लंच से डिनर तक उबली सब्जियां खाती हैं 46 साल की मलाइका अरोड़ा, इस वजह से दिखती हैं जबरदस्त फिट

मलाइका खुद को फिट रखने के लिए अपना काफी समय जिम में वर्कआउट कर बीताती हैं लेकिन लॉडाउन की वजह से वे फिलहाल घर पर एक्सरसाइज कर रही है। इस दौरान वे अपनी ट्रेनर के भी टच में हैं।

28

मलाइका ने बताया कि वे अपनी डाइट में सब्जियां शामिल करती हैं। इसके साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट फूड का भी इस्तेमाल करती हैं। वे अपने दिन की शुरुआत हेल्दी स्मूदी (थिक जूस) के साथ करती हैं जिससे उन्हें एनर्जी मिलती है।

38

ब्रेकफास्ट में वे एवाकाडो टोस्ट खाना बेहद पसंद करती हैं। पेस्ट के ऊपर चिली फ्लेक्स डालकर खाती हैं। लंच और डिनर में वे डीटॉक्स मील ही लेती हैं, जिसमें ज्यादातर उबली हुई सब्जियां शामिल रहती हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

48

डिनर में वे सादा और सिंपल खाना पसंद करती हैं। वे मिठाइयों से दूर रहती हैं लेकिन उनकी डाइट में घी, गुड़, छुहारे और शहद जरूर शामिल होता है।

58

मलाइका को पास्ता बहुत पसंद है। वे गेंहू का पास्ता खाती हैं। वे रोजाना बादाम मिल्क, इलायची पाउडर और शहद के साथ ओट्स लेना पसंद करती हैं। वे डीटॉक्स जूस बहुत पसंद है। बॉडी में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए ये जूस पीती हैं।

68

उनका कहना है कि उन्‍हें सबसे ज्यादा 'सी फूड्स' पसंद है। वो संतुलित आहार लेती हैं, कोकोनट वॉटर पीती हैं, साथ ही हार्ड ड्रिंक्स और स्मोकिंग से दूर रहती हैं।

78

मलाइका फिट रहने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ कई तरह के आउटडोर स्पोटर्स खेलती है। रोजाना आधे घंटे स्विमिंग, साइकलिंग और जॉगिंग करती हैं। उनके शेड्यूल में योगा, डांस, वेट ट्रेनिंग, किक बॉक्सिंग भी शामिल हैं।

88

तरोताजा दिखने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। वो 7-8 घंटों की नींद लेती हैं। वे रात 8 बजे डिनर कर लेती है। सोने से 2 घंटा पहले खाना खाने से न केवल डाइजेशन ठीक रहता है बल्कि इससे टमी भी स्लिम रहती है।

Recommended Stories