कभी ब्लैक में बिकी थी एक्ट्रेस की ये फोटोज, फिल्मों में रोल पाने अंडरवर्ल्ड से डलवाती थी प्रेशर

मुंबई. 90 के दशक में फिल्मों में अपनी बोल्ड इमेज के लिए फेमस ममत कुलकर्णी 48 साल की हो गई है। 20 अप्रैल, 1972 को मुंबई के एक मराठी परिवार में जन्मी ममता ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआत में एक ऐसा काम कर दिया था, जिससे इंडस्ट्री में हंगामा हो गया था। बता दें कि 1992 में फिल्म तिरंगा से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाली ममता ने मात्र चार या पांच फिल्मों में काम के बाद  1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था, इससे इंडस्ट्री में वे चर्चा का विषय का बन गई थी। ममता की टॉपलेस फोटो मैगजीन के कवर पर छपी थी और ये मैगजीन उस वक्त ब्लैक में बिकी थी। अब ममता कहां है, जिसके साथ ये जानकारी किसी को नहीं है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 21, 2020 10:02 AM IST / Updated: Apr 24 2020, 10:04 AM IST

18
कभी ब्लैक में बिकी थी एक्ट्रेस की ये फोटोज, फिल्मों में रोल पाने अंडरवर्ल्ड से डलवाती थी प्रेशर

सितंबर 1993 में जब यह मैगजीन मार्केट में आई तो लोग इसको खरीदने के लिए क्रेजी हो गए थे। हालात ऐसे बन गए ते कि कुछ ही दिनों में मैगजीन की सारी कॉपिया बिक गईं। इस फोटोशूट से ममता रातोंरात स्टार बन गईं। कहा जाता है उस वक्त लोगों ने मैगजीन को ब्लैक में भी खरीदा था।

28

ममता का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन किसी से छुपा नहीं है। छोटा राजन से लेकर कई गैंगस्टर के साथ उनका नाम जुड़ा। ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ उनका रिश्ता लंबे अरसे तक चला और फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, ममता ने इस शादी को हमेशा ही अफवाह ही बताया। 

38

खबरों की मानें तो डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने ममता को फिल्म 'चाइना गेट' में बतौर लीड एक्ट्रेस लिया था। शुरुआती अनबन के बाद संतोषी, ममता को फिल्म से बाहर निकालना चाहते थे। लेकिन अंडरवर्ल्ड से प्रेशर बढ़ने के बाद, उन्हें फिल्म में रखा गया। हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित हुई और बाद में ममता ने संतोषी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया।

48

बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के बाद भी ममता को वो स्टारडम नहीं मिल पा रहा था, जिसकी उन्हें चाहत थी। लेकिन उनकी बोल्ड इमेज के बाद एक समय ऐसा आया जब ममता को रिजेक्शन क्वीन के नाम से जाना जाने लगा था। 

58

ममता ने उस दौर के कई सुपरस्टार्स जैसे अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान के साथ तक काम करने से मना कर दिया था।

68

2016 में ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को पुलिस ने केन्या एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी के चलते गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में ममता से पूछताछ कर पुलिस ने छोड़ दिया था। कहा तो ये भी जाता है कि ममता का नाता अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ भी था। छोटा राजन और ममता के अफेयर के चलते फिल्ममेकर्स को मजबूरन ममता को फिल्में देनी पड़ती थी।

78

कभी अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली ममता साध्वी भी बनीं। बॉलीवुड की गलियों को छोड़ उन्होंने अध्यात्म (स्प्रिचुएलिटी) की राह पकड़ी। 2013 में उन्होंने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी' रिलीज की थी। इस दौरान फिल्‍मी दुनिया को अलविदा कहने की वजह बताते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा था, 'कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्वर के लिए पैदा हुई हूं।'

88

बता दें कि ममता की बचपन से ही फिल्मों में काफी रुचि थी और महज 19 साल की उम्र में वो एक्ट्रेस बन गईं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'डोंगा पुलिस' से की। इसी साल उन्होंने एक तमिल फिल्म में भी काम किया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos