वो क्लिप जिसके कारण बर्बाद हो गया था नीली आंखों वाली मंदाकिनी का करियर, 26 साल से नहीं कोई खोज खबर

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की नीली आंखों वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) आज यानी 30 जुलाई को 59 साल की हो गई है। उनका जन्म  1963 को मेरठ में हुआ था। उन्होंने अपने 11 साल के करियर में करीब 40 फिल्मों में काम किया और एक अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई। लंबे समय तक उनका कोई अता-पता नहीं था। कुछ साल पहले खबर आई थी कि मंदाकिनी दोबारा इंडस्ट्री में आने की कोशिश कर रही, तब कहीं जाकर पता चला कि उन्होंने शादी कर ली है और वे 2 बच्चों की मां है। वैसे, आपको बता दें कि मंदाकिनी करियर अच्छा खासा चल रहा था लेकिन कुछ सेकंड के वायरल वीडियो ने सबकुछ चौपट करके रख दिया था। दरअसल, वायरल वीडियो में वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक स्टेडियम में क्रिकेट देखती नजर आई थी। इसके बाद मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे और उनका करियर पलभर में खत्म हो गया। हालांकि, मंदाकिनी ने सामने आकर कहा था कि उनका अंडरवर्ल्ड डॉन से कोई लेनादेना नहीं है, लेकिन जो क्लिप वायरल हुई थी उसे झुठलाया भी नहीं जा सकता था। नीचे पढ़ें मंदाकिनी के करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
 

Asianet News Hindi | / Updated: Jul 30 2022, 06:31 AM IST

16
वो क्लिप जिसके कारण बर्बाद हो गया था नीली आंखों वाली मंदाकिनी का करियर, 26 साल से नहीं कोई खोज खबर

मंदाकिनी जब किस्मत आजमाने बॉलीवुड आई तो उन्हें हर किसी ने रिजेक्ट किया। जैसे-तैसे किस्मत चमकी और एक डायरेक्टर ने उन्हें कुमार गौरव के साथ कास्ट करने की योजना बनाई। लेकिन कुमार गौरव चूंकि उस वक्त एक ब्लॉकबस्टर फिल्म लव स्टोरी देकर सुपरस्टार बन गए थे तो उन्होंने न्यूकमर मंदाकिनी के साथ काम करने मना कर दिया।

26

बार-बार रिजेक्शन मिलने के बाद मंदाकिनी थक हारकर अपने घर वापस चली गई। फिर कुछ महीनों बाद उन्हें पता चला राज कपूर एक फिल्म बना रहे है, जिसमें उन्हें एंग्लो इंडियन जैसी दिखने वाली हीरोइन चाहिए। फिर क्या मंदाकिनी भी ऑडिशन देने पहुंच गई। 

36

मंदाकिनी द्वारा ऑडिशन के बाद राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म में सिलेक्ट करने के लिए पलभर का भी समय नहीं गंवाया। और इस तरह मंदाकिनी को राम तेरी गंगा मैली फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस चुन लिया गया। फिल्म में उनके साथ राज कपूर के बेटे राजीव कपूर हीरो थे। 

46

राम तेरी गंगा मैली के रिलीज होते ही मंदाकिनी रातोंरात इंडस्ट्री पर छा गई। उन्हें हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए बेताब दिखा। दरअसल, मंदाकिनी के पॉपुलर होने की सबसे बड़ी वजह थी कि उन्होंने राम तेरी गंगा मैली में जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे। 

56

मंदाकिनी द्वारा फिल्म में दिए बोल्ड की वजह से हर तरफ खलबली मच गई थी। कईयों ने इसका विरोध और विवाद भी काफी हुआ। वहीं, दाऊद इब्राहिम के साथ उनकी कुछ सेकंड की वीडियो क्लिप ने भी खूब बवाल मचाया। यह तक अफवाह उड़ी कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, मंदाकिनी इस खबर को सीरे से नकार दिया। लेकिन इसके बाद उनका करियर ग्राफ गिरता गया और एक दिन अचानक ने इंडस्ट्री से गायब हो गई। 

66

मंदाकिनी ने 1990 में डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की। कपल के दो बच्चे  बेटी राब्जे इनाया ठाकुर और बेटा राबिल। बता दें कि मंदाकिनी ने अपने करियर  में जीते है शान से, प्यार के नाम कुर्बान, तकदीर का तमाशा, कमांडो, प्यार मोहब्बत, तेजाब, जीवा, आग और शोला, लोहा, हवालात, आखिरी बाजी, जंगबाज,  शेषनाग, डांस-डांस, दुश्मन जैसी फिल्मों में काम किया।

 

ये भी पढ़ें
चलती कार की खिड़की से निकल चिल्लाती दिखी उर्फी जावेद, उधर बिना मेकअप करिश्मा कपूर को पहचनाना हुआ मुश्किल

जब बेटी ने पापा की जगह इस नाम से पुकारा तो उड़ गए थे संजय दत्त के होश, बीमार पत्नी पर निकाला था गुस्सा

ऐसे आया था तारक मेहता का उल्टा चश्मा का आइडिया, क्या आप जानते हैं शो से जुड़ी ये चौंकाने वाली बातें

एक HIT को तरस रहे Ek Villain Returns के ये 3 स्टार्स, जानें पिछली 5 फिल्मों की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट

लगातार 9 बार फेल होने के बाद क्या ये फिल्म बचा पाएगी अर्जुन कपूर की इज्जत, करियर में दी सिर्फ 4 HIT

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos