आखिर क्यों पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी की रख ली थी चप्पल, 'भीखू म्हात्रे' के जन्मदिन पर जानें रोचक किस्सा

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिहार के रहने वाले मनोज बाजपेयी बड़े पर्दे पर अपने हर किरदार को जीवंत बना देते हैं। चाहे वो ‘सत्या’ के गैंगस्टर भीखू म्हात्रे का किरदार हो या फिर शूल में पुलिसवाले का, वो हर रोल में छा जाते हैं। 'द फैमिली मैन'सीरीज से तो वो हर दिल में जा बसे। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Nitu Kumari | Published : Apr 22, 2022 4:45 PM IST

19
आखिर क्यों पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी की रख ली थी चप्पल,  'भीखू म्हात्रे' के जन्मदिन पर जानें रोचक किस्सा

बिहार के बेलवा गांव में 23 अप्रैल 1969 को एक बच्चे ने जन्म लिया। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इस छोटे से गांव से निकलकर वो बच्चा बॉलीवुड में राज करेगा। बचपन से ही मनोज वाजपेयी एक्टर बनना चाहते थे।

29

लेकिन मनोज के लिए राह आसान नहीं था।  एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) में एडमिशन लेने के लिए उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ी। बावजूद इसके उन्हें एडमिशन नहीं मिला। चार बार एनएसडी में जाने की कोशिश किए। लेकिन हर बार वो रिजेक्ट हो जाते थे। 

39

मनोज वाजपेयी को गहरा सदमा लगा। उन्होंने एक बार तो अपनी जान देने की भी कोशिश की। लेकिन कहते हैं ना किस्मत में जो लिखा है वो तो मिलेगा ही। उन्हें कुछ लोगों ने समझाया इसके बाद वो  बैरी ड्रामा स्कूल से बैरी जॉन के साथ थियेटर किए। यहां से उनकी राह खुल गई।

49

उन्हें दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'स्वाभिमान' में मौका मिला। इसमे वो एक गुंडे के किरदार में नजर आए। उनकी एक्टिंग देखकर हर कोई उनका कायल हो गया। शेखर कपूर की जब उनपर नजर पड़ी तो उन्होंने अपनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन'में साइन कर लिया।

59

लेकिन इसमें वो ज्यादा नोटिस नहीं हो पाए। लेकिन रामगोपाल वर्मा की मूवी 'सत्या' में वो छा गए। इसके बाद 'शूल' आया वो भी हिट रहा। इन दोनों फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला था। 

69

इसके बाद वो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखें। 'पिंजर' में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल ज्यूरी) से सम्मानित किया गया था। गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी वो कमाल के नजर आए।

79

पंकज त्रिपाठी मनोज बाजपेयी को अपना गुरू मानते हैं। एक बार उन्होंने बताया कि जब वो होटल मौर्या में काम करते थे तो उस दौरान वहां मनोज वाजपेयी आकर ठहरे थे। मैं उनसे मिला और आशीर्वाद लिया। इसके बाद जब वो चले गए तो रूम सर्विस वाला आया और मुझे बोला कि मनोज बाजपेयी ने अपना स्लिपर यहीं छोड़ दिया है। जिसके बाद मैंने उनसे वो चप्पल ले लिया। मैं‘एकलव्य की तरह उस चप्पल में मैं अपना पैर डाल दूंगा, तो मेरा जीवन सफल हो जाएगा। ये कह कर भावुक हो गए थे। जिसके बाद उन्हें मनोज वाजपेयी ने गले लगा लिया था।

89

मनोज बाजपेयी ओटीटी पर जब डेब्यू किए तो वहां भी अपना परचम लहराया। द फैमिली मैन पार्ट वन और पार्ट 2 में वो लोगों के और चहेते बन गए।

99

पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की दो शादियां हुईं हैं। पहली शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने एक्ट्रेस शबाना रजा से शादी की। जिससे उनकी एक बेटी भी है। शबाना रजा बॉलीवुड में नेहा नाम से मशहूर हैं।

और पढ़ें:

113 किलो की जरीन खान ने कैसे किया वेट लॉस, टोन्ड बॉडी पाने के लिए अदाकारा ने किये थे ये काम

मौनी रॉय-पलक तिवारी समेत ये एक्ट्रेस स्लिम लुक को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल, करीना-दीपिका भी लिस्ट में शामिल

'थप्पड़ कांड' ने Will Smith को किया पत्नी से दूर, Jada Pinkett और स्मिथ लेंगे तलाक?

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos