PHOTOS: बेहद खूबसूरत है KGF 2 के एक्टर की पत्नी, शादी के लिए एक्टर को करवाया था कई महीनों तक इंतजार

मुंबई। कन्नड़ के सुपरस्टार यश (Yash) उर्फ नवीन कुमार गौड़ा की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में ही हिंदी बेल्ट में 219 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 600 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वैसे, यश के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में लोगों को कम ही पता है। अब दो बच्चों के पिता हैं यश..

Asianet News Hindi | Published : Apr 19, 2022 7:21 AM IST

18
PHOTOS: बेहद खूबसूरत है KGF 2 के एक्टर की पत्नी, शादी के लिए एक्टर को करवाया था कई महीनों तक इंतजार

यश ने 6 साल पहले 2016 में साउथ फिल्मों की हीरोइन राधिका पंडित (Radhika Pandit) से शादी की। राधिका और यश की पहली मुलाकात 2007 में टीवी सीरियल 'नंदा गोकुला' के सेट पर हुई थी। शुरुआत में राधिका ने यश में कोई खास इंटरेस्ट नहीं दिखाया था।

28

इसके बाद दोनों को किस्मत ने फिर मिलाया और इनकी दूसरी मुलाकात 2008 में तब हुई, जब दोनों ने साथ में फिल्म 'मोग्गिना मनसु' में काम किया। धीरे-धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। यश और राधिका ने ड्रामा समेत 4 फिल्मों में साथ काम किया।

38

फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों मन ही मन एक-दूसरे को चाहने लगे थे। राधिका (Radhika Pandit) भी समझ चुकी थीं कि यश ही वो शख्स हैं, जिनके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बड़े आराम से गुजार सकती हैं।
 

48

इसके बाद यश ने वैलेंटाइन डे के दिन राधिका को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश (Yash) ने राधिका की पसंदीदा चीजों का एक गिफ्ट हैम्पर बनवाया और उसे कार के अंदर रखवा कर बाद में उन्हें फोन लगाके प्रपोज किया था। 

58

राधिका (Radhika Pandit) जब अपनी कार के पास पहुंचीं तो उन्हें गाड़ी में ढेर सारे गिफ्ट के साथ एक कार्ड मिला, जिस पर लिखा था- हैप्पी वैलेंटाइंस डे। राधिका अब तक समझ गई थीं कि ये सब तोहफे उन्हें किसने भेजे हैं। हालांकि, इसके बाद भी राधिका ने यश से बात नहीं की। 

68

राधिका पंडित (Radhika Pandit) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यश के प्रपोज करने के बाद भी मैंने अपना पूरा टाइम लिया। मैं अपनी फिल्में भी अचानक साइन नहीं करती, फिर ये तो जिंदगी भर का प्रपोजल था। राधिका के मुताबिक, मैंने यश को हां कहने में 6 महीने का समय लिया था। 

78

इसके बार यश और राधिका (Radhika Pandit) ने 12 अगस्त, 2016 को गोवा सगाई कर ली। इसके बाद 9 दिसंबर, 2016 को कपल ने बेंगलुरू में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें साउथ फिल्मों के कई बड़े स्टार्स भी पहुंचे थे। 

88

शादी के दो साल बाद दिसंबर, 2018 में राधिका (Radhika Pandit) पहली बार मां बनीं और उन्होंने बेटी आयरा को जन्म दिया। इसके बाद अक्टूबर, 2019 में राधिका पंडित दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने बेटे यथर्व को जन्म दिया। 

ये भी पढ़ें : 
पत्नी के साथ साली की शादी में पहुंचे KGF स्टार Yash, 6 साल पहले इनसे की शादी; अब हैं दो बच्चों के पिता

KGF 2 ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़, 4 दिनों में ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई यश की फिल्म

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos