Published : Sep 17, 2020, 08:00 PM ISTUpdated : Oct 17, 2020, 06:35 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड के डिस्को डांसर यानी मिथुन (Mithun) के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी फैमिली के बारे में लोगों को कम ही पता है। मसलन, मिथुन की बहू मदालसा (Madalsa) इन दिनों पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में काव्या झवेरी का रोल निभा रही हैं। 13 जुलाई से ऑन एयर हुए इस शो में मदालसा के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि मिथुन की बहू मदालसा बेहद खूबसूरत हैं और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
कम ही लोग जानते होंगे कि मदालसा मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। शीला ने 90 के दशक की महाभारत में देवकी का रोल निभाया था।
214
मदालसा की शादी जुलाई, 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती के साथ हुई है। बेटी मदालसा की शादी पर मां शीला शर्मा ने कहा था- 'मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है, मैं बहुत खुश हूं'। शीला ने कहा था कि मिथुन की फैमिली संस्कारी है और हमारे मन में बेटी की शादी को लेकर कोई शंका नहीं थी।
314
मदालसा भी अपनी मां की तरह एक एक्ट्रेस हैं। मदालसा ने 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी काम किया है। मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वे अक्सर अपने बोल्ड फोटोज यहां शेयर करती हैं।
414
मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा कई रीजनल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और अब वह टीवी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। अनुपमा में अपने किरदार के बारे में मदालसा ने बताया कि वह काव्या का किरदार निभा रही हैं जो एक बिजनेस वुमन है।
514
मदालसा के मुताबिक, ये कैरेक्टर काफी मजेदार है और इसमें कई शेड्स हैं। काव्या स्ट्रॉन्ग है, इंडिपेंडेंट है और अपने पैरों पर खुद खड़ी हुई है। मुझे लगता है दर्शकों को यह किरदार बेह पसंद आएगा।
614
एक इंटरव्यू में मदालसा ने कहा, मैं यह शो करके बहुत खुश हूं। मैं हमेशा से राजन शाही सर के साथ काम करना चाहती थी और जब ये ऑफर आया तो मैंने एक पल की भी देरी नहीं की। यह मेरी टीवी पर शुरूआत है और इस तरह के जाने-माने बैनर के साथ अपना सफर शुरु करना गर्व की बात है।
714
बता दें कि मदालसा को बचपन से एक्टिंग का माहौल मिला है। यही वजह है कि एक्टिंग के अलावा उन्होंने किसी और फील्ड के बारें में नहीं सोचा। मिमोह से पहली मुलाकात को लेकर मदालसा ने एक इंटरव्यू में कहा था, काफी सालों से हम एक-दूसरे को जानते हैं।
814
मदालसा के मुताबिक, मेरी मां ने कुछ साल पहले मिमोह के साथ एक फिल्म की थी। उस दौरान एक इवेंट में मैं मां के साथ गई थी। वहां मैं पहली बार मिमोह से मिली। इसके बाद हम दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे एक-दूसरे को प्यार करने लगे। बाद में समय के साथ हमने शादी का फैसला किया। मदालसा को अपने पति का केयरिंग नेचर बहुत पसंद है।
914
मदालसा के मुताबिक, पहली बार जब मैं अपने होने वाले ससुर यानी मिथुन चक्रवर्ती से मिली तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैं उनके बेटे की जिंदगी में हमेशा के लिए शामिल हो सकती हूं या नहीं। ये बात उन्होंने अपने बेटे से भी पूछी थी। वो बहुत ही वास्तविक इंसान हैं।
1014
अपने ससुर मिथुन के बारे में मदालसा कहती हैं कि वो बहुत ही विनम्र हैं। वे मेरे डैड हैं और ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हर बार उनसे कुछ अच्छा सीखने को मिलता है। छोटी-छोटी चीजों का भी वे मेरे लिए ख्याल रखते हैं।
1114
इतना स्टारडम मिलने के बाद वो आज भी किसी काम को सही तरीके से करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और मैंने उनसे इसे सीखा है। इसके अलावा वे बहुत अच्छा खाना बनाते हैं।
1214
बता दें कि अनुपमा टीवी शो की कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि अपना पूरा जीवन त्याग करते हुए परिवार के लिए समर्पित कर देती है। हालांकि उसे कभी इसके लिए सराहना नहीं मिली और हमेशा दरकिनार किया गया। इतना ही नहीं, उसके बच्चे भी हमेशा उसे गंभीरता से नहीं लेते।
1314
पति मिमोह चक्रवर्ती के साथ मदालसा।
1414
मदालसा का बोल्ड अंदाज।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।