ये हैं श्रीलंका की 10 सबसे खूबसूरत हीरोइनें, 9वें नंबर वाली ने तो बॉलीवुड में मचा दिया तहलका

Sri Lanka Beautiful Actress: लंबे समय से आर्थिक तंगी झेल रहे श्रीलंका में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। वहां के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए हैं। संकट के समय देश को अकेला छोड़कर भागने की वजह से जनता राजपक्षे से बेहद नाराज है। बता दें कि श्रीलंका प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही फिल्म उद्योग के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, आर्थिक संकट का असर वहां की फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं श्रीलंका की 10 सबसे खूबसूरत हीरोइंस के बारे में।  

Asianet News Hindi | Published : Jul 13, 2022 1:29 PM IST / Updated: Jul 15 2022, 11:17 AM IST

110
ये हैं श्रीलंका की 10 सबसे खूबसूरत हीरोइनें, 9वें नंबर वाली ने तो बॉलीवुड में मचा दिया तहलका

पूजा उमा शंकर : 
पूजा उमा शंकर का जन्म 25 जून, 1981 को कोलंबो में हुआ था।  पूजा न केवल तमिल फिल्मों में बल्कि सिंहली और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पूजा ने 2016 में प्रश्न डेविड वेथाकन से शादी की। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने जय-जय, अथाम, जीथन, अंजलिका थम्बी, पोरी, नाना कदावुल जैसी फिल्मों में काम किया है। 

210

शलानी थराका : 
शलानी थराका का जन्म 15 नवंबर, 1990 को बालनगोड़ा में हुआ था। वो एक्ट्रेस के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं। वो श्रीलंका के कई विज्ञापनों के अलावा टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। शलानी ने सेल्वम, स्पंदना, नेला, एडवेंचर्स ऑफ रिक्की दीन जैसी फिल्मों में काम किया है। 

310

अरुणि राजपक्षे : 
अरुणि राजपक्षे श्रीलंका की फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम है। अरुणि राजपक्षे ने मिस यूनिवर्स, 2008 में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। अरुण राजपक्षे अपनी मोहक मुस्कान के लिए भी जानी जाती हैं। 

410

शैरी मीनली परेरा : 
शैरी मीनली परेरा का जन्म 5 नवंबर, 1999 को हुआ था। वो श्रीलंका की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने वियतनाम के हनोई में हुई मिस वर्ल्ड क्वीन प्रतियोगिता में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। शैरी ने श्रीलंका, चीन और मलेशिया में कई विज्ञापनों में भी काम किया है। 

510

यूरेनी नोशिका : 
यूरेनी नोशिका का जन्म 29 जनवरी, 1984 को हुआ था। नोशिका ने मिस श्रीलंका का अवॉर्ड जीतने के बाद अपने करियर की शुरुआत की। टीवी और फिल्मों में काम करने से पहले वो कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं। नोशिका ने नीनो लाइव, रश, गजामन और नाइट राइडर जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने किंदुरंगना और कूम्बियो जैसे टीवी सीरियल भी किए हैं। 

610

उपेक्षा स्वर्णमाली : 
श्रीलंकन मूल की एक्ट्रेस उपेक्षा स्वर्णमाली का जन्म 26 जून, 1984 को कुवैत में हुआ था। उपेक्षा एक्ट्रेस होने के साथ ही श्रीलंका की सांसद और पॉलिटिशियन भी हैं। उपेक्षा ने आकाश कुसुम, टिकिरी सुवंदा, सुसीमा, सिंड्रेला, माया थ्रीडी और रश्मि जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो अहस मलिगा, बिंदुनू सिथ, पाबा जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। 

710

दीनाक्षी प्रियासाद : 
दीनाक्षी प्रियासाद का जन्म 18 मार्च, 1990 को कोलम्बो में हुआ था। दीनाक्षी ने 2020 में सारंग दिसासेकरा से शादी की। दीनाक्षी को Me Wage Adarayak, Ran Dedunnak और Suparna जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने     Muhunu Potha, Chanchala Rekha, Konkala Doni जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया है। 

810

अनारकली आकर्षा : 
अनारकली का जन्म 12 जुलाई, 1987 को कोलम्बो में हुआ था। वो 2004 में मिस श्रीलंका रह चुकी हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड 2004 में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। अनारकली ने वन शॉट, अंजलिका, सोंदरू वासंथे, सिकुरु हाथे, सर लास्ट चांस, मागो दिगो दई, किंग हंटर और सिकुरु योगाया जैसी फिल्मों में काम किया है। 

910

जैकलीन फर्नांडीज : 
जैकलीन फर्नांडीज का जनम 11 अगस्त, 1985 को मनामा, बहरीन में हुआ था। जैकलीन एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ मॉडल भी हैं। वो 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका की विनर रही हैं। जैकलीन ने 2009 में फिल्म अलादीन से बॉलीवुड डेब्यू किया। जैकलीन अब पूरी तरह से हिंदी फिल्मों में एक्टिव हैं। जैकलीन ने मर्डर 2, रेस 2, किक, रॉय, हाउसफुल 3, ढिशूम, जुडवा 2, ड्राइव, राधे, भूत पुलिस और अटैक जैसी फिल्मों में काम किया है। 

1010

अमीषा काविंदी : 
अमीषा काविंदी श्रीलंका की एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वो तमिल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने किडनैप, जय पिता जय, घरसर्प, कुशल, सुदु हंसी, सर लास्ट चांस और इगिलीना अई डंगालने जैसी फिल्मों में काम किया है। 

ये भी देखें : 

35 साल पहले श्रीलंका में अपनी सेना भेजने का दर्द अब तक नहीं भूला भारत, जानें क्या है पूरा मामला

श्रीलंका की तरह तबाही की कगार पर पहुंच गए थे 8 देश, कोई हुआ कंगाल-कहीं फैल गई थी भुखमरी

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos