Published : May 08, 2021, 07:12 PM ISTUpdated : May 08, 2021, 07:16 PM IST
मुंबई. हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। वैसे तो हर दिन हम सभी अपनी मां को प्यार करते हैं लेकिन मदर्स डे की बात अलग है। आमजनों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी के लिए ये दिन बेहद खास होता है। यूं तो कई स्टार्स की मां के बारे में लोग जानते हैं और उन्हें देखा भी लेकिन ऐसे भी स्टार्स हैं, जिनकी मां के बारे में कम ही जानते हैं और या फिर वे कम ही दिखाई देती है। मदर्स के मौके पर आपको बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की मां से मिलवाने जा रहे हैं।
सलमान खान की मां सलमा खान बेहद सिंपल है। सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था- मेरी मां बहुत सिंपल हैं और सबको प्यार से लेकर चलती हैं। मुझे उनकी हर बात अच्छी लगती हैं फिर चाहे वो उनका प्यार हो या उनकी मार। उनका दिल बहुत नाजुक है। बता दें कि सलमा सिर्फ फैमिली फंक्शन्स में ही नजर आती है।
212
अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन अब इस दुनिया में नहीं है। अमिताभ अक्सर अपनी मां को याद करते रहते हैं।
312
अक्षय कुमार अपनी मां अरुणा भाटिया के बेहद करीब है। हालांकि, उनकी मां लाइमलाइट से दूर रहती है। अक्षय का कहना है कि वे अपनी मां की हर विश पूरी करते हैं। अक्षय की मां प्रोड्यूसर भी हैं और हरिओम एंटरटेनमेंट कंपनी में अक्षय और ट्विंकल के साथ पार्टनर भी हैं।
412
सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के साथ रहते हैं। प्रकाश कौर बेहद सिंपल है और वे लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती है।
512
अभिषेक बच्चन जितना अपनी मां जया बच्चन के करीब है उतना ही वे मां से डरते भी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे घर में सबसे ज्यादा मां से ही डरते हैं। हालांकि, कई बार दोनों के बीच बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने को मिलती है।
612
सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर गुजरने जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस रही है। सैफ अपनी मां के बहुत करीब है और उनसे हर बात शेयर करते हैं।
712
संजय दत्त अपनी मां नरगिस के बेहद करीब थे। जब कैंसर की वजह से उनकी मां का निधन हुआ था तो वे डिप्रेशन में चले गए थे।
812
अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर को बहुत प्यार करते है। बोनी कपूर से अलग होने के बाद मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुला की परवरिश की थी। हालांकि, अब मोना इस दुनिया में नहीं है।
912
गोविंदा के बारे में एक फेमस रही है कि वे अपनी मां निर्मला आहूजा की बात कभी नहीं टालते थे। हालांकि, अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं है।
1012
बॉबी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के बेहद करीब है। हालांकि, प्रकाश कौर कभी पार्टी या फंक्शन में नजर नहीं आती है। वे सिर्फ अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती है।
1112
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने अपने बेटे को अपने दम पर पाला है। यहीं वजह से शाहिद अपनी मां के बहुत करीब है और उन्हें हर तरह से सपोर्ट करते हैं।
1212
फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी ने पति जावेद अख्तर से अलग होने के बाद दोनों बच्चों की अकेले ही परवरिश की। फरहान भी अपनी मां के काफी क्लोज है। हालांकि, हनी लाइमलाइट में नहीं रहती है।
क्यों मनाया जाता है मदर्स डे?
मां के सम्मान में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। वैसे, इस दिन को मनाने को लेकर अलग-अलग किस्से है। वहीं, पूरी दुनिया में मदर्स डे की तारीख को लेकर एक सहमति नहीं है। कहा जाता है कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। दरअसल, 1912 में एना जार्विस नाम की अमेरिकी महिला ने अपनी मां के निधन के बाद इस दिन को मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी। भारत में इस दिन को मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है तो बोलीविया में इसे 27 मई को मनाया जाता है। आजादी की लड़ाई में हिस्सा ले रहीं बोलीविया की महिलाओं की हत्या स्पेन की सेना ने इसी तारीख को की थी, जिसकी वजह से वहां इसी दिन को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। वहीं, एक किस्सा यह भी फेमस है कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत ग्रीस से हुई थी। ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति सम्मान रखते थे। और इसी सम्मान के लिए वे इस दिन उनकी पूजा करते थे। ऐसा भी माना जाता है कि 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कानून पास किया था जिसके हिसाब से मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा। तभी से भारत सहित दुनिया के कई देशों में इसे इसी हिसाब से मनाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।