मुंबई. मदर्स डे (Mother's Day 2022) 8 मई यानी आज सेलिब्रेट किया जा रहा है। मां अपने बच्चों के लिए हर वो काम करती हैं जो उन्हें खुशी देती हैं। बच्चों की खुशी के लिए वो अपने आप को भूल जाती हैं। जिसकी वजह से वो अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती। लेकिन हम आपको उन बॉलीवुड की उन मांओं से मिलवाने जा रहे हैं जो अपने बच्चों की परवरिश के साथ-साथ खुद के फिटनेस पर भी ध्यान देती हैं और 40 के उम्र के पार भी वो काफी ग्लैमरस दिखती हैं। सभी मांओं के लिए ये एक्ट्रेस प्रेरणा है कि बच्चों की देखभाल के साथ-साथ खुद को भी फिट रखना जरूरी हैं। आइए नीचे मिलते हैं उन ग्लैमरस मदर्स से...
मलाइका अरोड़ा जिनकी उम्र 48 साल की हो गई है वो बॉलीवुड की सबसे हॉट और फिट मॉम्स में से एक हैं। उनका बच्चा अरहान विदेश में हायर एजुकेशन कर रहा है। बच्चे की परवरिश के साथ-साथ एक्ट्रेस खुद पर भी फोकस रहती हैं। वो फिटनेस फ्रीक हैं। वो इन दिनों अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से डेट कर रही हैं।
29
शिल्पा शेट्टी 46 साल की हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी में भी वो काफी फिट थी। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो दो बच्चों की मां हैं। योगा ट्रेनर के रूप में भी वो जानी जाती हैं।
39
49 साल की मंदिरा बेदी के फिटनेस के क्या कहने। दो बच्चों की मां इतनी फिट हैं कि वो नई एक्ट्रेस को भी खूबसूरती में पीछे छोड़ देती हैं। उनका वर्कआउट पर पूरा फोकस होता है। बता दें कि मंदिरा का खुद का एक बेटा है और उन्होंने बेटी को गोद लिया है।
49
करिश्मा कपूर दो बच्चों की मां हैं। समायरा और कियान राज कपूर दोनों बड़े हो चुके हैं। लेकिन अदाकारा की त्वचा से उनके उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगी। 47 साल की उम्र में भी वो फिटनेस को लेकर बहुत सजग हैं। आज भी वो इतनी स्टनिंग लगती हैं कि कई एक्ट्रेस उनके आगे टिकती नहीं हैं।
59
करीना कपूर के बारे में क्या कहा जा सकता है। जिम, योगा उनकी हॉबी है। तैमूर और जेह की मॉम बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस मॉम में से एक हैं।
69
35 साल की लीजा हेडन तीन बच्चों की मां हैं। लेकिन आज भी कोई उन्हें देखकर कर नहीं कह सकता है कि वो तीन बच्चों का लालन पालन कर रही हैं। वो फिटनेस में सबको मात देती हैं। उन्हें सुपर फिटनेस मॉम कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
79
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी फिटनेस फ्रीक हैं। 43 साल की सुजैन का बेटा बड़ा हो चुका है। लेकिन वो इतनी ग्लैमरस लगती हैं कि उन्हें देखकर लोग फिदा हो जाते हैं। सुजैन अर्सलान गोनी के साथ डेट कर रही हैं।
89
ट्विंकल खन्ना 47 साल की हो गई हैं। लेकिन वो इतनी फिट हैं कि उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनका 19 साल का बेटा और एक बेटी है। दो बच्चों की मां सिल्वर स्क्रीन से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन फिटनेस में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता है।
99
आरआरआर एक्ट्रेस श्रिया सरन 39 साल की हैं। वो एक बेटी की मां हैं। लेकिन आज भी वो बेहद फिट हैं। हाल ही में वो समंदर में बेटी के साथ बिकिनी में मस्ती करती दिखाई दी थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।