क्या अक्षय की एक्ट्रेस की हो चुकी है सगाई? इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर, PHOTOS

Published : Oct 29, 2020, 09:55 AM ISTUpdated : Nov 07, 2020, 03:57 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वो डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब उनकी ये फोटो फैंस के बीच चर्चा में हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद से ही फैंस और मौनी के दोस्त सगाई को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि, जब लोगों ने एक्ट्रेस की पोस्ट का कैप्शन पढ़ा तो उन्हें पूरा माजरा समझ आया। एक ब्रैंड को प्रमोट कर रही हैं मौनी...  

PREV
16
क्या अक्षय की एक्ट्रेस की हो चुकी है सगाई? इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर, PHOTOS

दरअसल, मौनी अपने इस पोस्ट के सहारे एक ब्रैंड को प्रमोट कर रही थीं। ये ब्रैंड इंगेजमेंट रिंग्स बनाने के लिए जाना जाता है। फैंस के बीच ये तस्वीर वायरल होने लगी और कई फैंस ने मौनी से उनकी सगाई को लेकर सवाल भी किए। एक्ट्रेस कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर गलतफहमी का शिकार हो गई थीं।

26

दरअसल, मौनी ने सितंबर के महीने में अपना बर्थडे मनाया था। उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन मालदीव में मनाया था। एक्ट्रेस ने बर्थडे विश पर रिप्लाई करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया था और उन्हें थैंक्यू कहा था। इसके बाद मौनी ट्विटर यूजर्स के बीच ट्रोल होने लगी थीं। 

36

दरअसल मौनी रॉय डिफेंस मिनिस्टर के बदले राज नायक को टैग करना चाह रही थीं लेकिन, गलती से उन्होंने राजनाथ सिंह को टैग कर दिया। हालांकि, बाद में पता चला कि मौनी ने ये गलती से कर दिया, इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट डिलीट कर दिया था। 

46

बता दें, मौनी रॉय टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' के एक्टर मोहित रैना के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार मोहित से मौनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया था, लेकिन शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। 

56

वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मौनी रॉय अपनी एक बिग बजट फिल्म 'ब्रहास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। रणबीर और आलिया पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 

66

इसमें अमिताभ बच्चन का भी अहम किरदार है। मौनी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, कोरोना के चलते फिल्म की मेकिंग में कई फिल्मों की तरह दिक्कतें भी आई हैं। मौनी इससे पहले अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' और राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' में भी काम कर चुकी हैं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories