Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय बनीं बंगाली दुल्हन, चुनरी पर लिखा था खास मैसेज, देखें तस्वीरें

Published : Jan 27, 2022, 11:25 PM ISTUpdated : Jan 27, 2022, 11:57 PM IST

मुंबई. टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) अब नई जर्नी के लिए निकल पड़ी है। 27 जनवरी को अदाकारा सिंगल के स्टेट्स से बाहर निकल गई हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नंबियार के साथ दो बार शादी की। पहली बार उन्होंने मलयाली परंपरा से शादी की। इसके बाद उन्होंने बंगाली रीति रिवाज से शाम में शादी की। शादी में पहुंचे गेस्ट को भी अलग-अलग कल्चर के हिसाब से तैयार होना पड़ा। आइए नीचे देखते हैं बंगाली शादी में मौनी रॉय और सूरज नंबियार का खूबसूरत लुक...

PREV
17
Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय बनीं बंगाली दुल्हन, चुनरी पर लिखा था खास मैसेज, देखें तस्वीरें

मौनी रॉय ने गोवा में परिवारवालों के अलावा अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। उन्होंने साउथ इंडियन स्टाइल और बंगाली परंपरा के अनुसार खुद को ड्रेसअप किया और सूरज नंबियार के साथ सात फेरे लिए। (संभार:meet_bros_manmeet इंस्टाग्राम)

27

बंगाली विधि-विधान से हुई शादी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। लाल लहंगे में दुल्हन बनी मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है।

37

मौनी रॉय के दुपट्टे पर एक खास मैसेज लिखा था। उनके लाल दुपट्टे पर आयुष्मती भव:  लिखा हुआ था। जिसका मतलब  दीर्घायु होना होता है। 

47

मौनी रॉय ने बंगाली कल्चर को पूरी तरह फॉलो किया। आंखों को पान के पत्ते से ढकर मंडप तक पहुंची और फिर सूरज नंबियार का चेहरा देखा।

57

मीत ब्रदर्स के मनमीत को मौनी रॉय अपना बड़ा भाई मानती हैं। उन्होंने अदाकारा की शादी में बड़े भाई की भूमिका निभाई और हर रस्म को निभाया।

67

बंगाली दुल्हन बनी मौनी रॉय दोस्तों के साथ खूब मस्ती कीं। उन्होंने पोज देकर तस्वीरें भी क्लिक कराईं। एक्ट्रेस की खुशी में उनके दोस्त दिल खोलकर मस्ती करते दिखाई दिए।

 

77

मौनी और सूरज की मुलाकात दुबई में हुई थी। दोनों एक दूसरे से अजनबी थे।नाइट क्लब में दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों प्यार के एहसास में डूब गए।

और पढ़ें:

Bigg Boss 15 से बाहर होने के बाद Rakhi Sawant जिम में बहाती नजर आईं पसीना, फैंस बोले- आप पब्लिक के विनर हो

NAWAZUDDIN SIDDIQUI ने मुंबई में खरीदा नया घर, बंगले को महल जैसा लुक देने में लगा इतना लंबा वक्त

Bigg Boss 15 के विनर का नाम हो गया लीक, इस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा जीत का ताज!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories