मुंबई। मौनी रॉय (Mouni Roy) 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। गोवा में फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने मलयालम रीति-रिवाज से 7 फेरे लिए। शादी के बाद अब मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए मौनी ने पति सूरज के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। बता दें कि मौनी रॉय को टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' से पॉपुलैरिटी मिली थी। मलयाली रीति-रिवाज से हुई शादी..
एक फोटो में सूरज मौनी (Mouni Roy) की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा- आखिर मैंने तुम्हें पा ही लिया। हाथों में हाथ, फैमिली और दोस्तों का आशीर्वाद। हम अब शादीशुदा हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए। लव सूरज और मौनी।
28
मौनी (Mouni Roy) के अलावा सूरज नाम्बियार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ शादी के खास रीति-रिवाजों की फोटोज शेयर की हैं। इसमें दोनों हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। सूरज ने कैप्शन में लिखा- मेरी बेस्ट फ्रेंड और मेरे जिंदगी के प्यार से शादी की। आज मैं खुद को सबसे भाग्यशाली शख्स की तरह फील कर रहा हूं।
38
बता दें कि मौनी (Mouni Roy) और सूरज की शादी टीवी इंडस्ट्री से उनके कुछ खास दोस्तों ने शिरकत की। इनमें अर्जुन बिजलानी के अलावा मंदिरा बेदी, आश्का गोराडिया समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। मौनी की शादी के फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं।
48
मौनी राय (Mouni Roy) के पति सूरज नांबियार एक बैंकर हैं और वो दुबई में रहते हैं। सूरज और मौनी की पहली मुलाकात दिसंबर 2019 में दुबई के एक नाइट क्लब में हुई थी। दोनों वहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे। अजनबियों के रूप में दोनों की मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद सूरज और मौनी एक दूसरे को पसंद करने लगे और डेटिंग शुरू कर दी।
58
रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज नाम्बियार के परिवार से शादी की बात करने के लिए मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपनी दोस्त मंदिरा बेदी को ही आगे किया था। इसके बाद मौनी और सूरज की फैमिली मंदिरा बेदी के घर पर ही पहली बार मिली थीं। यही वजह है कि मौनी की शादी की हर एक रस्म में मंदिरा बेदी सबसे आगे रहीं।
68
बता दें कि गोवा में कोरोना गाइडलाइंस के चलते शादी समारोह को बेहद प्राइवेट रखा गया है। इसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवार के अलावा उनके बेहद करीबी और खास दोस्तों को ही इनवाइट किया गया था।
78
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने पॉपुलर टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में सती का रोल प्ले किया था। मौनी ने 2018 में आई फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी का किरदार निभाया था। मौनी रॉय हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'बैठे बैठे' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी भी दिखे थे।
88
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी काम कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।