Published : Jul 11, 2022, 01:00 PM ISTUpdated : Jul 13, 2022, 08:51 PM IST
Mukesh Ambani Grandson Prithvi: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का पोता पृथ्वी (Prithvi Ambani) डेढ़ साल का हो चुका है। आकाश और श्लोका की पहली संतान पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर, 2020 को हुआ था। इसी साल दिसंबर में मुकेश और नीता अंबानी के लाडले पाते पृथ्वी दो साल के हो जाएंगे। अंबानी परिवार की आंखों के तारे पृथ्वी न सिर्फ अपनी फैमिली के दिलों पर राज कर रहे हैं, बल्कि अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेते हैं।
बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद अंबानी परिवार में एक नन्हा मेहमान आया। पिछले साल 10 दिसंबर 2021 को अंबानी फैमिली ने पोते पृथ्वी का फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया था।
210
अंबानी खानदान के लाडले पृथ्वी अंबानी अपनी मां श्लोका मेहता के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर पृथ्वी की अपनी मां के साथ एक से बढ़कर एक तस्वीरें मौजूद हैं।
310
एक फोटो में श्लोका अपने लाडले को प्यार से निहारते हुए दिख रही हैं, जबकि पृथ्वी अंबानी कुछ खाने में बिजी हैं। एक और तस्वीर में मां-बेटे की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।
410
पृथ्वी अंबानी के फर्स्ट बर्थडे पर उनकी मम्मी श्लोका अंबानी व्हाइट और फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस में नजर आई थीं। इस दौरान पृथ्वी नीले रंग के एनिमल प्रिंटेड जम्पर सूट में बेहद क्यूट लग रहे थे।
510
वहीं एक फोटो में पृथ्वी जहां अपने पापा आकाश अंबानी के कंधे पर चढ़े दिख रहे हैं, तो एक अन्य फोटो में वो दादा मुकेश अंबानी की गोद में नजर आ रहे हैं।
610
बता दें कि अंबानी फैमिली ने अपने लाडले पृथ्वी के लिए एक्वा थीम वाली बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। बता दें कि अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद श्लोका मेहता लगातार सुर्खियों में रहती हैं।
710
श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता मशहूर डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। श्लोका मेहता ने 2009 में नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
810
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। उन दोनों की शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। दोनों के बीच अच्छी-खासी दोस्ती थी। कहा जाता है कि 12वीं के बाद ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2019 में परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।
910
अंबानी की बहू श्लोका मेहता अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में डायरेक्टर हैं और उनका बिजनेस भी संभालती हैं। उनके बड़े भाई और बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है और श्लोका घर में सबसे छोटी हैं।
1010
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। कहा जाता है कि 12वीं के बाद ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2019 में शादी कर ली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।