खुद से 18 साल बड़ी इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे करीना कपूर के दादा, इस वजह से होते-होते रह गया रिश्ता

Published : Jul 30, 2021, 08:10 PM IST

मुंबई। गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस और फरदीन खान (Fardeen Khan) की सास मुमताज (Mumtaz) 74 साल की हो गई हैं। 31 जुलाई, 1947 को मुंबई में पैदा हुईं मुमताज असकरी ने 1962 में आई फिल्म 'सेहरा' से डेब्यू किया था। मुमताज अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। खासकर, खुद से 20 साल बड़े शम्मी कपूर के साथ अफेयर को लेकर मुमताज काफी चर्चा में रहीं। हालांकि, मुमताज और शम्मी कपूर की शादी नहीं हो पाई। बाद में एक्ट्रेस ने 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ शादी कर अपना घर बसा लिया। आखिर क्यों शम्मी कपूर की नहीं हो पाईं मुमताज...

PREV
18
खुद से 18 साल बड़ी इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे करीना कपूर के दादा, इस वजह से होते-होते रह गया रिश्ता

मुमताज जब 18 साल की थीं, तभी शम्मी कपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। कहा जाता है कि उस समय मुमताज भी शम्मी को चाहती थीं। शम्मी चाहते थे कि मुमताज अपना फिल्मी करियर छोड़कर उनसे शादी कर लें। मुमताज ने कहा था कि मुझे अपने परिवार का भी ख्याल रखना था। इसलिए मैं पना करियर किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहती थीं। 

28

मुमताज ने शम्मी कपूर के साथ 1 ही फिल्म में किया काम : 
इसके बाद मुमताज ने शम्मी कपूर को शादी के लिए ना कर दी और इस तरह दोनों का अफेयर खत्म हो गया। दोनों ने साथ में सिर्फ एक फिल्म 'ब्रह्मचारी' में काम किया था। हालांकि, इस फिल्म में शम्मी कपूर की जोड़ी राजश्री के साथ थी। लेकिन फिल्म का एक गाना 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान...' काफी पॉपुलर हुआ था। ये गाना मुमताज और शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था। 

38

दारासिंह के साथ काम कर बदली किस्मत : 
मुमताज ने महज 13 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री मे कदम रख दिया था। शुरुआत में मुमताज बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया करती थीं। हालांकि, उनकी किस्मत तब बदली, जब जब उन्होंने दारा सिंह के साथ काम किया। 

48

उस दौर में दारा सिंह के साथ काम करने से बचती थीं हीरोइनें : 
ये वो दौर था, जब हीरोइनें दारा सिंह जैसे दमदार एक्टर के साथ काम करने से बचती थीं। लेकिन मुमताज ने एक के बाद एक 16 फिल्में दारा सिंह के साथ कीं। इनमें से 10 फिल्में तो हिट साबित हुईं थीं। इसके बाद से ही मुमताज का करियर चल निकला। 

58

दारा सिंह के बाद राजेश खन्ना के साथ जमी जोड़ी : 
दारा सिंह के बाद मुमताज को साथ मिला सुपरस्टार राजेश खन्ना का। यह दौर मुमताज के करियर में गोल्डन पीरियड साबित हुआ। राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी ने 'दो रास्ते', 'सच्चा-झूठा', 'आपकी कसम', 'अपना देश', 'प्रेम कहानी', 'दुश्मन', 'बंधन' और 'रोटी' जैसी कई सुपरहिट और यादगार फिल्में कीं। 

68

मुमताज को दिल दे बैठे थे राजेश खन्ना : 
फिल्मों में साथ काम करते-करते मुमताज और राजेश खन्ना एक-दूसरे को चाहने लगे थे। कहा जाता है कि 1974 में जब मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली तो राजेश खन्ना का दिल टूट गया था। उस वक्त राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि मुमताज इतनी जल्दी अपना घर बसा लें। 

78

जंगल में बदलने पड़ते थे कपड़े : 
एक बार मुमताज मुंबई में किसी फिल्म की शूटिंग पर पहुंचीं तो वहां चमचमाती वैनिटी वैन देख हैरान रह गई थीं। मुमताज ने कहा था कि आजकल के एक्टर्स को कितनी सुविधा है। हमारे टाइम तो कई बार जंगल में कपड़े बदलने पड़ते थे। दो लोग कपड़े का पर्दा बनाते थे और उसके पीछे हमें कपड़े चेंज करने पड़ते थे।

88

इन फिल्मों में नजर आईं मुमताज : 
मुमताज के करियर की बात करें तो उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इनमें मुझे जीने दो, गहरा दाग, टार्जन, किंग कोंग, मेरे सनम, खानदान, काजल, बॉक्सर, बहू बेटी, सावन की घटा, डाकू मंगल सिंह, दादी मां, पत्थर के सनम, हमराज, गौरी, ब्रह्मचारी, दो रास्ते, बंधन, सच्चा झूठा, हिम्मत, मेला, दुश्मन, अपराध, लोफर, रोटी, लफंगे, नागिन, आईना और आंधियां प्रमुख हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories