नन्हे पांड्या के साथ नताशा ने मनाई शादी के बाद अपनी पहली दिवाली, नहीं शामिल हो पाए पति हार्दिक

Published : Nov 15, 2020, 09:10 AM ISTUpdated : Nov 19, 2020, 02:04 PM IST

मुंबई. कोरोना महामारी के चलते देशभर में दिवाली का रंग आम लोगों पर खूब चढ़ा लेकिन सेलेब्स के बीच इस बार इस त्योहार का रंग थोड़ा फीका दिखा। इस बार कम सेलिब्रिटीज ने अपने घर पर पार्टी रखी थी और उस पार्टी का हिस्सा भी कम स्टार्स ही बने। सभी स्टार्स ने अपने परिवार के साथ घरों में दिवाली सेलिब्रेशन करना ठीक समझा। ऐसे में नताशा स्टानकोविक ने अपने 3 महीने के बेटे और ससुराल वालों के साथ ही शादी बाद वाली पहली दिवाली मनाई। इस खास मौके पर नहीं शामिल हो पाए हार्दिक...

PREV
16
नन्हे पांड्या के साथ नताशा ने मनाई शादी के बाद अपनी पहली दिवाली, नहीं शामिल हो पाए पति हार्दिक

दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें वो नन्हें पांड्या और ससुराल वालों के साथ दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करने के साथ ही सभी को दिवाली विश की, लेकिन इस मौके पर वो कुछ ज्यादा खुश नहीं दिखीं। 

26

दरअसल, दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या परिवार के साथ मौजूद नहीं दिखे। इसके पीछे की वजह है आईपीएल 2020. हार्दिक आईपीएल की वजह से इन दिनों दुबई में हैं, जिसके चलते वो दिवाली पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। 

36

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में नताशा ट्रेडिशनल लुक में बेहद सिंपल दिखाई दे रही हैं। वहीं, बेटे अगस्त्य को तैयार किया हुआ है। वो बेहद क्यूट लग रहा है। 

46

बता दें, हार्दिक पांड्या और नताशा का बेटा अगस्त्य 30 अक्टूबर को 3 महीने का हो गया। अगस्त्य पैदा होने के 21 दिन तक ही पापा हार्दिक के साथ रह पाया था। इसके बाद दुबई में आईपीएल 2020 शुरू हो गया था, जिसके चलते उन्हें पत्नी और बेटे से दूर जाना पड़ा था और वो अब भी उनसे दूर ही हैं। क्रिकेटर दोनों को मिस करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

56

अगस्त्य (Agastya) का जन्म 30 जुलाई, 2020 को हुआ था और अब वो 4 महीने का भी होने वाला है। एक्ट्रेस ने बेटे के तीन महीने के होने का सेलिब्रेशन भी अकेले ही किया था और कुछ क्यूट फोटोज के जरिए उन्होंने अपनी खुशी का इजहार की थी।

66

मालूम हो कि नताशा और हार्दिक ने इस साल जनवरी में सगाई की थी। इसके बाद लॉकडाउन में प्राइवेट समारोह में शादी की थी। कोरोना के चलते इनकी शादी में परिवार और खास लोगों के अलावा ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories