नातिन के साथ मस्ती करती दिखी 62 साल की नीतू सिंह, होने वाली बहू के साथ यहां एन्जॉय कर रही वेकेशन

मुंबई. कपूर और भट्ट परिवार इन दिनों रणथंभौर (ranthambore)में वेकेशन एन्जॉय कर रहा है। सभी ने मिलकर यहां नए साल के जश्न भी मनाया। नीतू सिंह (neetu singh), आलिया भट्ट (alia bhatt), रिद्धिमा कपूर (riddhima kapoor) ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर छुट्टियां मनाते ढेर सारी फोटोज शेयर की है। नीतू सिंह ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर नातिन समारा के साथ मस्ती करते फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में नीतू ने अपने हाथों में बकरी का बच्चा पकड़ रखा है और समारा के साथ छेड़छाड़ कर रही है। नीतू बेटी रिद्धिमा के साथ पोज देती नजर आई। वहीं, रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ वाली फोटोज शेयर की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2021 6:05 AM IST

18
नातिन के साथ मस्ती करती दिखी 62 साल की नीतू सिंह, होने वाली बहू के साथ यहां एन्जॉय कर रही वेकेशन

इस बीच आलिया भट्ट की रणथंभौर ट्रिप से बीती रात की कुछ फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां आलिया अपनी होने वाली सास और ननद यानी नीतू सिंह और रिद्दिमा साहनी कपूर के साथ खुशनुमा पल बिताती दिख रही हैं। 

28

नीतू सिंह नातिन समारा के साथ मस्ती करती नजर आई। इस दौरान नीतू गॉगल लगाए बेहद खुश नजर आई। वहीं, समारा बकरी के बच्चे के बच्चे से थोड़ी डरी नजर आई।

38

अपनी होने वाली सास नीतू सिंह और ननद रिद्धिमा कपूर के साथ आलिय भट्ट ने पोज दिए। इनके साथ आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहिन भी थे।

48

रणबीर कपूर ने अपनी होने वाली सास सोना राजदीन और साली शाहिन के साथ जंगल सफारी का मजा लिया। इस दौरान रणबीर गर्लफ्रेंड आलिया के साथ बात करने में बिजी दिखे।

58

कड़कड़ाती ठंड में हाथ में कॉफी का मग लिए पोज देती दिखी आलिया तो अयान मुखर्जी के साथ नीतू सिंह बेहद खुश नजर आई।

68

बहन शाहिन के साथ मस्ती के मूड में नजर आई आलिया। आलिया ने इस दौरान ऑरेंज कलर का कोट, शॉर्ट और लॉन्ग बूट कैरी कर रखे थे।

78

होने वाली सास नीतू सिंह के साथ पोज देते वक्त बेहद खुश दिखी आलिया भट्ट। साथ में भी रिद्धिमा कपूर साहनी।

88

बेटी रिद्धिमा के साथ पोज देती नीतू सिंह। बता दें कि कपूर और भट्ट परिवार ने एक साथ रणथंभौर में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos