होने वाली बहू Alia Bhatt संग तो Neetu Singh ने मनाया क्रिसमस लेकिन अपनी फैमिली के जश्न से रही गायब

मुंबई. देश-दुनिया में क्रिसमस का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया गया। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने इस त्योहार को पूरी शिद्दत के साथ सेलिब्रेट किया। हर साल बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान कपूर खान में क्रिसमस का जश्न मनाया जाता है। इस साल भी ये जश्न मना और खानदान से जुड़े कई मेंबर्स इसका हिस्सा रहे। लेकिन नीतू सिंह की फैमिली इससे गायब नजर आई। न तो जश्न मनाने नीतू सिंह (Neetu Singh) पहुंची और न ही उनका बेटा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और न ही होना वाली बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर आई। जबकि आपको बता दें कि नीतू ने अपनी होने वाली बहू आलिया के परिवारवालों के साथ क्रिसमस जमकर सेलिब्रेट किया। आपको बता दें कि इस बार शशि कपूर (Shashi Kapoor) के बेटे कुणाल कपूर  (Kunal Kapoor) ने अपने घर पर पार्टी दी। नीचे देखें कुणाल कपूर ने घर हुए क्रिसमस के जश्न की कुछ फोटोज...

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2021 6:00 AM IST

19
होने वाली बहू Alia Bhatt संग तो Neetu Singh ने मनाया क्रिसमस लेकिन अपनी फैमिली के जश्न से रही गायब

कुणाल कपूर के घर हुई क्रिसमस पार्टी में करीना कपूर  (Kareena Kapoor)भी पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दोनों बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के साथ पहुंची। हालांकि, इस पार्टी में करीना के पापा रणधीर कपूर भी नजर नहीं आ। जबकि वे अपने फैमिली में सबसे पहले पहुंचते है। 

29

कुणाल कपूर के हुई पार्टी में करीना कपूर का बेटा तैमूर काफी एक्साइटेड नजर आई। तैमूर क्रिसमस केक को जलता हुआ देख मम्मी के साथ तालियां बजाता दिखा।

39

करिश्मा कपूर भी इस दौरान जलते हुए केक का फोटो क्लिक करती नजर आई। साथ में कुणाल कपूर और उनका बेटा जहान कपूर भी काफी खुश नजर आए। 

49

सांता की कैप पहने करिश्मा कपूर ने खूब पोज दिए। इस दौरान वे लाल रंग की ड्रेस और खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने अपनी कजिन बहन नताशा नंदा के साथ भी पोज दिए। 

59

पार्टी में पहुंचे तैमूर अली खान शराफत दिखाते नजर आए। अक्सर फोटोग्राफर्स को देखकर चिल्लाने वाले तैमूर ने दोनों हाथ बांधकर पोज दिए। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

69

तैमूर अली खान इस दौरान पजामा-कुर्ता पहने बेहद क्यूट नजर आए। उन्होंने पजामा-कुर्ता के साथ काले रंग के जूते कैरी कर रखे थे। चेहरे पर मास्क लगाए तैमूर पापा-मम्मी के साथ स्पॉट हुए।

79

छोटे बेटे जेह अली खान को गोद में लिए करीना कपूर स्पॉट हुई। इस दौरान करीना ने आंखों में गहरा काजल लगा रखा था। काली शर्ट के साथ उन्होंने स्किन कलर की पैंट पहन रखी थी। 

89

करिश्मा कपूर का बेटा कियान राज कपूर को कैमरा फेस करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। फिर भी करिश्मा ने बेटे को पकड़कर फोटोग्राफर्स को पोज दिए। 

99

कपूर खानदान की होना वाली बहू तारा सुतारिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ कैमरामैन को पोज दिए। बता दें कि तारा जिसे डेट कर रही है वो करीना कपूर की बुआ रीमा जैन का छोटा बेटा है।

 

ये भी पढ़ें-
मम्मी Kareena Kapoor की गोद में हैरान-परेशान दिखा छोटा बेटा जेह, बार-बार पलटकर देखता रहा इन्हें

Salman Khan-Katrina Kaif और इन स्टार्स की क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों ने किया हंगामा, इस मूवी ने गाड़े झंडे

कभी Shilpa Shetty की गोद में तो कभी हाथ छुड़ा कर भागती दिखी नन्हीं समीशा, वायरल हो रहीं मां बेटी की Cute Photo

करीना कपूर फैमिली के साथ Christmas मनाने पहुंचीं अमृता के घर, बेटे अरहान के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखीं मलाइका

आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद पहली बार Suhana Khan आईं नजर, दोस्तों संग किया नाइट आउट, वायरल हो रही तस्वीरें

Rohman Shawl से पहले इन 10 से इश्क फरमा चुकी है Sushmita Sen, किसी के साथ भी नहीं टिक पाया रिश्ता

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos