देवर के अंतिम दर्शन करने बेटे के साथ पहुंची नीतू सिंह, सालभर में कपूर खानदान में हुई तीसरी मौत

Published : Feb 09, 2021, 06:00 PM IST

मुंबई. शो मैन राज कपूर (raj kapoor) के बेटे और ऋषि-रणधीर कपूर (rishi kapoor- randhir kapoor) के छोटे भाई राजीव कपूर (rajiv kapoor) का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव कपूर की बॉडी उनके चैम्बूर स्थित घर पर पहुंच चुकी है। कपूर खानदान के मेंबर्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। नीतू सिंह (neetu singh) भी देवर को अंतिम विदाई देने बेटे रणबीर कपूर (ranbir kapoor) के साथ पहुंच चुकी है। बता दें कि राजीव को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बड़े भाई रणधीर कपूर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था। रणधीर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा थआ- मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके। आपको बता दें कि सालभर में कपूर खानदान में ये तीसरी मौत है। जनवरी 2020 में रितु नंदा का निधन हुआ। फिल्म अप्रैल में ऋषि कपूर और अब राजीव कपूर। 

PREV
110
देवर के अंतिम दर्शन करने बेटे के साथ पहुंची नीतू सिंह, सालभर में कपूर खानदान में हुई तीसरी मौत

कपूर खानदान के लोगों के अलावा संजय कपूर, महीप कपूर, चंकी पांडे, तारा सुतारिया, प्रेम चोपड़ा, रजा मुराद, अनु मलिक सहित लोग राजीव को श्रद्धाजंलि पहुंचे हैं। 

210

देवर की मौत की खबर मिलते ही नीतू सिंह बेटे रणबीर कपूर के साथ उनके घर पहुंची। और धीरे-धीरे कपूर खानदान के कई मेंबर्स यहां जमा हो गए। 

310

छोटे भाई राजीव कपूर का शव अस्पताल से करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर ही लेकर चैम्बूर स्थित घर लेकर आए थे। इस दौरान रणधीर कपूर बेसुध थे। वे अपने आंसू तक नहीं रोक पा रहे थे।

410

चाचा राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर करिश्मा कपूर मां बबिता लेकर पहुंची। देवर को खोने के गम में बबिता बेहद मायूस थी और ठीक से चल भी नहीं पा रह थी। 

510

राजीव कपूर के भाई कुणाल कपूर उनकी डेड बॉडी पहुंचने से पहले ही चैम्बूर वाले घर पहुंच गए थे। 

610

रजा मुराद और अनु मलिक भी राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बता दें कि रजा मुराद, राज कपूर के डायरेक्शन में बनी तकरीबन हर फिल्म में नजर आए।

710

प्रेम चोपड़ा और तारा सुतारिया भी घर के बाहर स्पॉट हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो तारा जल्दी ही कपूर खानदान की बहू बनने वाली है।

810

संजय कपूर और चंकी पांडे भी राजीव कपूर की मौत की खबर मिलते ही उनके घर पहुंचे। 

910

चंकी पांडे राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। वहीं, रितु नंदा की बेटी नताशा भी मामा को खोने के गम में काफी मायूस नजर आई। 

1010

राजीव कपूर की बहन रीमा जैन की बहू अनीसा मल्होत्रा पति अरमान जैन के साथ।

Recommended Stories