10 PHOTOS: पति के साथ इस शानदार अपार्टमेंट में रहती है नेहा कक्कड़, अंदर से बेहद लग्जीरियस है घर

Published : Jun 23, 2021, 12:21 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 1988 को ऋषिकेश उत्तराखंड में जन्मी नेहा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कभी जगराते में भजन गाने वाली नेहा का नाम आज मोटी फीस लेने वाले सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एक गाने के लिए 8 लाख रुपए और नवरात्रि में परफॉर्मेंस के लिए करीब 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। कई फिल्मों में गाना गाने वाली नेहा पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मुंबई के एक शानदार अपार्टमेंट में रहती है। सोशल मीडिया पर एक्टिव नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ड्रीम होम की कई सारी फोटोज शेयर कर रखी है। नीचे देखे नेहा कक्कड़ के आलीशान घर की इनसाइड फोटोज...

PREV
110
10 PHOTOS: पति के साथ इस शानदार अपार्टमेंट में रहती है नेहा कक्कड़, अंदर से बेहद लग्जीरियस है घर

हाल ही में नेहा अपने घर की फोटो शेयर की थी, जिसमें लिविंग एरिया में वे पति के साथ गिटार बजाती नजर आ रही है। लिविंग रूम का कलर और डेकोरेशन काफी शानदार है।
 

210

लिविंग रूम की एक दीवार पर काफी सारी पेंटिंग लगी हैं और क्रीम कलर के शेड वाले बड़े-बड़े सोफे हैं।

310

इस लिविंग रूम में एक तरफ ग्लास वॉल है, जहां कुछ गमले लगे हैं और यहां से मुंबई की ऊंची-ऊंची बिल्डिंग और खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

410

नेहा और रोहनप्रीत ने अपने इस घर को बड़े ही खूबसूरत तरीके से सजाया है। रंगों से लेकर डेकोरेशन और फर्नीचर को खासतौर पर अपनी पसंद से डिजाइन करवाया है।

510

नेहा ने अपने घर को झूमर और खास तरह की लाइट से डेकोरेट किया है। हर रूम की दीवार को पेंट भी डिफरेंट कलर का है।

610

नेहा का किचन भी दिखने में काफी शानदार है। सामान रखने के लिए किचन में बड़े-बड़े शेल्फ बने हैं।

710

नेहा ने रोहनप्रीत सिंह से अक्टूबर 2020 में शादी की थी और शादी के बाद वह इस नए घर में रह रही हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने गृह प्रवेश की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

810

नेहा कक्कड़ का नाम आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार हैं। उन्होंने 4 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। बचपन में ही नेहा और उनके परिवार ने बहुत तकलीफें झेलीं। पापा समोसा बेचते थे और उस आमदनी में घर का गुजारा करना बहुत ही मुश्किल था। ऐसे में नेहा ने अपने भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता रानी के जगराता में गाना शुरू कर दिया था।

910

नेहा कक्कड़ को लोगों के बीच पहचान बनाने में एक गाने ने काफी मदद की। उन्होंने 2008 में अपना एल्बम 'नेहा द रॉक स्टार' रिलीज किया था। इस एल्बम को मीत ब्रदर्स ने कम्पोज किया था। इसके बाद 2015 में यू-ट्यूब चैनल से बॉलीवुड गानों का मैशअप शेयर किया था। जिसके चलते नेहा को काफी फेम मिला।

1010

नेहा ने बॉलीवुड में 'सेकंड हैंड जवानी' (कॉकटेल), 'काला चश्मा' (बार-बार देखो), 'दिलबर' (सत्यमेव जयते), 'साकी' (बाटला हाउस), 'आंख मारे' (सिम्बा) और 'गर्मी' (स्ट्रीट डांसर) ‘कोका-कोला’, ‘दिलबर’, ‘आंख मारे’, ‘मिले हो तुम’ जैसे कई पॉपुलर गाने गाए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories