खुले बाल और चेहरे पर खुशी लिए नजर आई नई-नई मम्मी बनी अनुष्का, पति विराट के साथ यहां आई नजर, Photos

Published : Jan 21, 2021, 12:43 PM IST

मुंबई. बेटी को जन्म देने के 11 दिन बाद आखिरकार अनुष्का शर्मा (anushka sharma) घर से बाहर निकली। अनुष्का इस दौरान पति विराट कोहली (virat kohli) के साथ बांद्रा में नजर आई। अनुष्का-विराट दोनों ने ही फोटोग्राफर्स को ढेर सारे पोज दिए। इस दौरान कपल ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा था। नई-नई मम्मी बनी अनुष्का के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही थी। बता दें कि अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। बेटी की हो जानकारी विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की थी वे उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखे। 

PREV
17
खुले बाल और चेहरे पर खुशी लिए नजर आई नई-नई मम्मी बनी अनुष्का, पति विराट के साथ यहां आई नजर, Photos

अनुष्का-विराट ने अभी अपनी बेटी का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। उनका कहना है कि वे खुद वक्त आने पर अपनी बेटी का चेहरा सबको दिखाएंगे। खबरों की मानें तो कपल ने अपने दोस्तों तक को घर आने से मना कर दिया है।

27

सामने आई फोटोज में अनुष्का ने ब्लू शर्ट और जीन्स पहन रखी थी। उनके बाल खुले थे और उन्होंने एक साइड बैग कैरी कर रखा था। वहीं, विराट ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

37

इस दौरान अनुष्का ने बकायदा फोटोग्राफर्स को हाथ हिलाकर हैलो कहा। इस दौरान विराट पत्नी को हाथ से सहारा देते नजर आए। 

47

कुछ देर तक फोटोग्राफर्स को पोज देने के बाद विराट ने हाथ से इशारा करके और फोटोज क्लिक नहीं करने को कहा। इस दौरान वे पत्नी अनुष्का का हाथ थामे नजर आए।

57

बता दें कि विराट ने बेटी होने के बाद फोटोग्राफर्स से ये अपील की थी कि वे उनकी बेटी की फोटोज क्लिक न करें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।

67

स्पॉटब्वॉय को कपल के एक नजदीकी फ्रेंड ने बताया- हमें साफ शब्दों में घर न आने के लिए बोल दिया गया था और हमने उनके फैसले की हमने इज्जत की। 

77

बता दें कि विराट की बेटी के जन्म के बाद अब उनके नाम एक नया रिकॉर्ड बना है। उन्होंने एशिया में सबसे ज्यादा इंस्टा फॉलोवर्स बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। कोहली के अब इंस्टा पर 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ऐसा करने वाले विराट एशिया के सबसे पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories