मुंबई. निया शर्मा (Nia Sharma) अपने परफेक्ट फिगर से लाखों दिलों को घायल करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अदाकारा आए दिन अपनी और फैमिली की तस्वीरें शेयर करती हैं। बिंदास लाइफ जीने वाली निया शर्मा ने हाल ही में अपनी मां उषा शर्मा (Usha Sharma) का बेहद ही अलग अंदाज में जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसे दिखकर लोगों को यकीन हीं नहीं हो रहा है कि उषा शर्मा निया की मां हैं। वो बिल्कुल उनके बहन की तरह नजर आती हैं। यकीन नहीं हो रहा तो आइए नीचे देखते हैं उनकी तस्वीरें...
निया शर्मा अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए उन्हें गोवा (Goa) लेकर गईं। वहां पर समंदर के बीच में केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया।
28
निया ने इस सेलिब्रेशन को दोगुना करने के लिए शैम्पेन का बोतल भी खोला। खुद भी और अपनी मां को भी शैम्पेन पिलाते हुए समंदर के बीच मस्ती कीं।
38
निया शर्मा ने इस खास मौके के लिए बेहद ही सेक्सी ड्रेस का चुनाव किया था। वो ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आईं। ब्लैक कलर का चश्मा लगाकर निया और भी आकर्षक लग रही थीं।
48
वहीं उनकी मां ने न्यूड कलर का गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने लाइटमेकअप किया था। पिंक लिपिस्टिक में वो हसीन लग रही थी। बेटी के साथ उन्होंने खूब पोज दिए।
58
उषा शर्मा को देखकर यह कोई नहीं कह सकता कि वो निया शर्मा की मां हैं। स्टाइल से लेकर फिगर मेंटन करने तक वो हर चीज में परफेक्ट नजर आती हैं।
68
उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि निया ने अपनी मां से फिट रहने की प्रेरणा ली है। बता दें कि निया शर्मा अपनी मां के बेहद करीब हैं। वो अपनी मां को बेस्ट फ्रेंड मानती हैं।
78
निया शर्मा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। अर्जुन बिजलानी, रुबीना दिलैक, शांतनु माहेश्वरी समेत कई सेलेब्स ने निया की मां को जन्मदिन की बधाई दी । कृतिका सेंगर ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है और कहा है, 'जन्मदिन मुबारक हो…मैं उन्हें आंटी नहीं कहूंगी…वह बेहद ही खूबसूरत हैं। निया के चाहनेवालों को तो विश्वास नहीं हो रहा है कि वो उनकी मां हैं।
88
वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा का पिछले दिनों दो ‘घूंट’ और ‘फूंक ले’ जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। इसके अलावा बतौर गेस्ट बिग ‘बॉस 15’ का भी हिस्सा बनी थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।