Published : May 16, 2022, 10:05 AM ISTUpdated : May 16, 2022, 10:16 AM IST
मुंबई. बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ( Pallavi Dey), जो टीवी शो मन माने ना में लीड रोल प्ले कर रही थी ने बीते दिनों सुसाइड कर लिया। वे कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि 20 साल की पल्लवी ने आत्महत्या की है। पल्लवी द्वारा उठाए गए इस कदम से उनके को-स्टार्स के साथ ही फैन्स को गहरा धक्का लगा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी ये बात सामने नहीं आई है कि आखिर उन्होंने आत्महत्या करने जैसा कदम क्यों उठाया। वैसे, आपको बता दें कि पल्लवी रियल लाइफ में काफी खुशमिजाज और चुलबुली थी। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो उनकी ढेर सारी फोटोज में उनकी खूबसूरती के साथ चुलबुलापन भी देखने को मिलेगा। नीचे देखें फोटोज में पल्लवी डे की खूबसूरती और चुलबुलापन...
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पल्लवी डे अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या की। घरवालों ने पहले इस बातकी जनकारी पुलिस को दी और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पल्लवी के घरवालों का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं मर्डर है। वहीं, पुलिस उनके लिव-इन पार्टनर शग्निक चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर रही है।
210
पल्लवी डे के करियर की बात करें तो उन्होंने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। साथ ही वे पॉपुलर भी हो गई थी।
310
पल्लवी डे को बिंदास लाइफ जीना पसंद था। उनकी इंस्टाग्राम पर पोस्ट फोटोज से इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
410
आपको बता दें कि पल्लवी डे ने अपनी अदाकारी से घर-घर में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। उनकी एक्टिंग का हर कोई कायल था।
510
पल्लवी डे जितनी बेहतरीन एक्टिंग करती थी उतनी ही वे खूबसूरत भी थी। उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलती थी।
610
बता दें कि पल्लवी डे को घूमने-फिरने का काफी शौक था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई सारी ऐसी फोटोज भी शेयर कर रखी है, जिसमें वे ट्रैवल करती नजर आ रही है।
710
आपको बता दें कि पल्लवी डे कुछ समय से अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रही थी। उन्होंने अपने पार्टनर के साथ वाली भी कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर कर रखी है।
810
पल्लवी डे ने टीवी सीरियल रेशम झांपी में लीड रोल किया था। इस रोल की वजह से उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा था।
910
बता दें कि इन दिनों पल्लवी डे मन माने ना टीवी सीरियल में लीड रोल प्ले कर रही थी। इस शो की शूटिंग भी जारी भी, जिसमें वे पूरे मन से हिस्सा ले रही थी।
1010
मन माने ना में पल्लवी डे के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस अनामित्रा बताब्याल अपनी दोस्त को खोने के गम में काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही साथ में शूटिंग की थी, तब तो सबकुछ नॉर्मल था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।