Published : Jun 07, 2022, 08:00 PM ISTUpdated : Jun 15, 2022, 10:45 AM IST
मुंबई। वेब सीरिज 'पंचायत' (Panchayat) इन दिनों चर्चा में है। खासकर इसके दूसरे सीजन में प्रधान जी की बेटी रिंकी (Rinky) को सभी देखना चाहते थे। बता दें कि सीरिज में प्रधान मंजू देवी की बेटी का किरदार सान्विका ने निभाया है। बता दें कि पंचायत का पहला सीजन जब खत्म हुआ था तो आखिरी एपिसोड में प्रधानजी की बेटी रिंकी की हल्की झलक पानी की टंकी पर दिखाई गई थी। हालांकि, दूसरे सीजन में प्रधानजी की बेटी रिंकी को काफी स्क्रीन स्पेस मिला है।
फिल्म में बेहद सीधी-सादी दिखने वाली और नपा-तुला बोलने वाली रिंकी उर्फ सान्विका रियल लाइफ में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं।
29
सान्विका के इंस्टाग्राम पर 150 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद 891 लोगों को फॉलो करती हैं। सान्विका ने अपने बायो में लिखा है- एक्सपेरिमेंट करते रहें, आपको अपना बेहतर वर्जन मिल सकता है।
39
पंचायत में सान्विका को देखने के बाद अब वो नेटिजन्स का नया क्रश बन चुकी हैं। कई लोग तो उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस से करने लगे हैं।
49
बता दें कि पंचायत में सीधी-सादी और कम बोलने वाली रिंकी उर्फ सान्विका रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। ग्लैमरस फोटो से उनका इंस्टाग्राम भरा हुआ है।
59
बता दें कि सान्विका ने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की थी। पंचायत-2 उनकी पहली वेब सीरीज है। लोग इस शो में उन्हें पसंद कर रहे हैं उनकी चर्चा हर जगह होने लगी है।
69
सान्विका ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। सान्विका पढ़ाई के बाद जॉब नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उनका रुझान मॉडलिंग की तरह बढ़ा। बाद में वो मुंबई पहुंच गईं।
79
सान्विका ने पंचायत सीजन 2 को शूट करने के फनी मोमेंट्स भी शेयर किए हैं। सान्विका के मुताबिक, सेट पर जब भी रघुबीर सर रहते थे तो वो हमेशा हंसी-मजाक करते थे। वहीं सचिव जी यानी जितेन्द्र सिंह के साथ काम करके भी काफी मजा आया।
89
बता दें कि पंचायत में रिंकी का रोल निभाने वाली सान्विका की एक्टिंग के साथ ही उनकी सादगी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
99
पंचायत के पहले सीजन में मंजू देवी और प्रधानजी के मन में एक बार ये ख्याल आया था कि सचिव जी (अभिषेक त्रिपाठी) की शादी रिंकी से करवा दें। हालांकि, अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।