पैम्फलेट बांट रही 16 साल की लड़की पर फिदा हो गया था ये एक्टर, बिना मंडप पेड़ के नीचे की थी शादी

Published : May 30, 2020, 11:18 AM ISTUpdated : May 31, 2020, 10:23 AM IST

मुंबई. हर किरदार को शिद्दत से निभाने वाले एक्टर परेश रावल 65 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 30 मई, 1955 को मुंबई में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले परेश पेशे से सिविल इंजीनियर है और उन्हें नौकरी पाने के लिए खूब संघर्ष किया था। उन्होंने कभी भी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली लेकिन उन्हें थिएटर करने का बहुत शैक था। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'होली' से की थी। यह आमिर खान की डेब्यू फिल्म है। लेकिन उनको पहचान 1986 में आई फिल्म 'नाम' से मिली। उन्होंने 1980 से 1990 के बीच 100 से भी अधिक फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई थी।

PREV
16
पैम्फलेट बांट रही 16 साल की लड़की पर फिदा हो गया था ये एक्टर, बिना मंडप पेड़ के नीचे की थी शादी

परेश ने 1979 में मिस इंडिया का ताज पहनने वाली एक्ट्रेस स्वरूप संपत से 1987 में शादी की थी। दोनों पहली बार 1975 में मिले थे। 16 साल की उम्र में स्वरूप को एक शो के दौरान पैम्फलेट बांटते हुए पसंद कर लिया था। उन्होंने अपने दोस्त से कहा था- शादी तो मैं इससे ही करूंगा।

26

स्वरूप ने पहली बार परेश को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा तो वो उनकी एक्टिंग की फैन हो गईं और बैक स्टेज जाकर उन्होंने परेश से पूछा कि वे कौन है। स्वरूप को भी थिएटर का शौक था। इसी तरह दोनों में दोस्ती हो गई और फिर प्यार। दोनों ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी रिलेशनशिप की सबसे अच्छी बात ये रही कि दोनों के अफेयर के बारे में कम ही लोग जानते थे।

36

1987 में दोनों ने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की थी। शादी में दोनों फैमिली के करीबी लोग ही आए थे। शादी लक्ष्मीनारायण मंदिर कम्पाउंड, मुंबई में हुई थी। 

46

स्वरूप ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी पेड़ के नीचे हुई थी। उनकी शादी में कोई मंडप भी नहीं था। एक पुराने पेड़ के नीचे पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे और दोनों फेरे ले रहे थे। परेश और स्वरूप के दो बेटे आदित्य और अनिरुद्ध हैं। 

56

यूं तो परेश ने फिल्मों में सभी तरह के किरदार निभाए, लेकिन हास्य कलाकार के रूप में उनकी भूमिका को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। दरसअल, वे निजी जिंदगी में भी उतने ही खुशमिजाज हैं, जितना कि फिल्मों में नजर आते हैं।

66

उन्होंने आंखे, आवारा पागल दीवाना, हलचल, हंगामा, गरम मसाला, मालामाल विकली, चुप चुप के, भागम भाग, आक्रोश, पा, मेरे बाप पहले आप, रेडी, तेज, खिलाड़ी 786, संजू , हेरा फेरी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म कुली नं, वन, हंगामा 2, तूफान, आंख  मिचौली है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories